फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal flash floods landslides wreak havoc death toll climbs with many still missing Latest News Update

Nepal: नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही जैसे हालात, अब तक पांच की मौत-28 लापता; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mon, 19 Jun 2023 08:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 19 Jun 2023 08:32 AM IST
सार

हिमालयी राष्ट्र के मौसम वैज्ञानियों ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आगामी दिनों में भारी बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान नदियों का जल स्तर बढ़ने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
Nepal flash floods landslides wreak havoc death toll climbs with many still missing Latest News Update
Nepal Flash Flood - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्वी नेपाल में मानसून की वजह से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई जगहों से भूस्खलन की खबरें आईं। बारिश और भूस्खलन से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 अन्य लापता बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, भारी बारिश ने कोशी प्रांत के कई जिलों खासकर ताप्लेजंग, पंचथर, संखुवासभा और तेरहथुम में तबाही मचाई है। यहां बाढ़ और भूस्खलन के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। सड़कों, पुलों और एक पनबिजली परियोजना को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन






जानकारी के मुताबिक, चैनपुर नगर पालिका-4 में निर्माणाधीन सुपर हेवा जलविद्युत परियोजना क्षेत्र में कार्यरत एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान 21 अन्य लापता हो गए। पुलिस उपाधीक्षक बीरेंद्र गोदर ने कहा कि मजदूर बाढ़ के बाद सुरक्षित स्थान पर चले गए या हेवा नदी में बह गए? हम  इसकी जांच कर रहे हैं।

अभी जारी रहेगा बारिश का दौर
पड़ोसी पंचथर जिले में भूस्खलन में एक मकान के बह जाने से नौ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चैनपुर के पांच ग्रामीण भी इलाके में बाढ़ के बाद लापता हो गए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चैनपुर नगर पालिका-4 और पांचखपन नगर पालिका-9 में भूस्खलन के बाद नदी अवरुद्ध हो गई। मौसम पूर्वानुमानकर्ताओं ने आगामी दिनों में नेपाल में भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। इस दौरान नदियों का जल स्तर बढ़ने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed