{"_id":"5ebb4bf1633e09566e5fd515","slug":"nepal-earthquake-of-ml-5-3-occurred-around-jugu-of-dolakha-district-national-seismological-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, दोलखा जिले में महसूस किए गए झटके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, दोलखा जिले में महसूस किए गए झटके
Wed, 13 May 2020 06:52 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, दोलखा।
वर्ल्ड डेस्क, दोलखा।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 13 May 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 53 मिनट पर 5.3 एमएल तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भू विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि यह भूकंप दोलखा जिले के जुगु के आसपास के क्षेत्र में आया था।
विज्ञापन
An earthquake of ML 5.3 occurred around Jugu of Dolakha district at 23:53 (local time): National Seismological Center, Nepal.
— ANI (@ANI) May 13, 2020विज्ञापन
तीन दिन पहले दिल्ली में महसूस किए गए थे झटके
बता दें तीन दिन पहले भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रविवार दोपहर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। एक महीने के अंदर आज तीसरी बार दिल्ली में भूकंप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। भूकंप के केंद्र की गहराई केवल 2.9 किलोमीटर मापी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को लगातार दो दिन दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका 12 अप्रैल को 3.5 तीव्रता की गति से आया था और दूसरा झटका पांच किलोमीटर की गहराई में 2.7 तीव्रता के साथ आया था। पिछली बार भूकंप का केंद्र दिल्ली था।