फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal: CPN asks its ministers to resign collectively in Oli government

नेपाल: सीपीएन ने ओली सरकार में अपने मंत्रियों से सामूहिक इस्तीफा देने को कहा

Mon, 15 Mar 2021 01:20 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Mar 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nepal: CPN asks its ministers to resign collectively in Oli government
पुष्प कमल दहल प्रचंड- सीपीएन पार्टी - फोटो : chartaranews

नेपाल में पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली सीपीएन (माओइस्ट सेंटर) पार्टी ने रविवार को प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली सरकार में अपने मंत्रियों से सामूहिक इस्तीफा देने को कहा। यह दूसरी बार है, जब कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के इस धड़े ने ओली सरकार में अपने मंत्रियों को पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


समाचार पत्र ‘माई रिपब्लिका’ ने बताया कि कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) की केंद्रीय समिति की रविवार को हुई बैठक में गृह मंत्री राम बहादुर थापा और ऊर्जा मंत्री टोप बहादुर रायमाझी से पार्टी का अनुशासन तोड़ने के लिए सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को कहा गया।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को, पार्टी ने अपने मंत्रियों को मंत्रिमंडल से वापस बुलाया था और सीपीएन-यूएमएल केंद्रीय समिति में नामित अपने सभी नेताओं को 24 घंटे के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार पत्र के अनुसार हालांकि, गृह मंत्री थापा और ऊर्जा मंत्री रायमाझी सहित सीपीएन (माओइस्ट सेंटर) से जुड़े सभी मंत्री पार्टी के फैसले का पालन करने के प्रति अभी अनिच्छुक नजर आ रहे हैं।


सीपीएन (माओइस्ट सेंटर) की केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश शाह ने कहा कि जैसा कि पार्टी से संबंधित मंत्री अपने इस्तीफे के लिए अनिच्छुक दिखाई दे रहे हैं, पार्टी अब उन्हें ऐसा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखेगी। पार्टी नेताओं के अनुसार, रविवार की बैठक में सरकार में पार्टी के कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed