{"_id":"5df44ea68ebc3e87a63404a5","slug":"nepal-bomb-blast-in-dhanusa-district-of-southern-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में हुआ जबरदस्त बम धमाका, एक पुलिस कर्मी समेत तीन की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल में हुआ जबरदस्त बम धमाका, एक पुलिस कर्मी समेत तीन की मौत
Sat, 14 Dec 2019 08:43 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 14 Dec 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
bomb blast
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में शुक्रवार रात एक जबरदस्त बम धमाका हुआ। दक्षिणी नेपाल के धनुषा जिले में हुए इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है। वहीं, तीन लोग घायल भी हुए हैं। धमाके के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है।
विज्ञापन
नेपाल पुलिस ने बताया कि महेंद्रनगर शहर में आधी रात के बाद हुए विस्फोट में एक अन्य पुलिस अधिकारी, मकान मालिक का एक बेटा और एक बेटी घायल भी हुए हैं। मकान मालिक का एक मेडिकल स्टोर था। उन्होंने बताया कि मकान मालिक ने घर के प्रवेश द्वार पर एक संदिग्ध उपकरण देखा था, जिसके बाद उसने पुलिस को बुलाया। अधिकारी उसकी जांच कर ही रहे थे कि वह फट गया।
विज्ञापन
अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हमले की किसी ने जिम्मेदारी भी नहीं ली है। यह शहर राजधानी काठमांडू से 200 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में स्थित है।
विज्ञापन
Nepal: 3 persons, including one Police Officer and two civilians, dead in a bomb blast in Dhanusa district of southern Nepal, last night.
— ANI (@ANI) December 14, 2019