{"_id":"68b0131ecfdf82cb2f037cec","slug":"nepal-birgunj-cholera-outbreak-kills-three-over-300-hospitalized-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाल के बीरगंज जिले में हैजा फैला, तीन की मौत और 300 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: नेपाल के बीरगंज जिले में हैजा फैला, तीन की मौत और 300 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती
Thu, 28 Aug 2025 01:58 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीरगंज
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:58 PM IST
सार
नेपाल में मानसून के मौसम में पानी और खाने संबंधी जनित बीमारियां बहुत फैलती हैं। इनमें हैजा भी प्रमुख है। हर साल हजारों लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं।
विज्ञापन
नेपाल के बीरगंज में फैला हैजा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के बीरगंज जिले में हैजा फैल गया है। बीते हफ्ते से जिले में हैजा के कई मामले सामने आए हैं और स्थिति इस कदर खराब है कि तीन लोगों की हैजा से मौत हो गई है और 300 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। नेपाल का बीरगंज जिला सीमावर्ती इलाका है और लंबे समय से सूखे की चपेट में है। हैजा फैलने की वजह भी सूखे को माना जा रहा है।
नेपाल में मानसून के मौसम में फैलती हैं बीमारियां
बीरगंज जिले के नारायणी अस्पताल के डॉक्टर उदय नारायण सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार से हैजा के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लोग डायरिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। कई मरीजों की जांच में उन्हें कोलेरा का संक्रमण मिला है। कोलेरा से ही हैजा की बीमारी होती है। नारायणी अस्पताल में ही कई वार्ड हैजा के मरीजों से भरे हैं। नेपाल में मानसून के मौसम में पानी और खाने संबंधी जनित बीमारियां बहुत फैलती हैं। इनमें हैजा भी प्रमुख है। हर साल हजारों लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी हैजा को एक वैश्विक संकट मानता है।
ये भी पढ़ें- US: 'भारत पर परमाणु हमला करो, ट्रंप को मार डालो', मिनियापोलिस के शूटर की बंदूकों पर लिखे थे डराने वाले संदेश
विज्ञापन
हैजा से हो सकती है मौत
हैजा एक संक्रमणकारी बीमारी है, जिससे संक्रमित मरीजों में उल्टी, दस्त की समस्या होती है, जिससे मरीज के शरीर में पानी की कमी हो जाती है और अगर मरीज को तुरंत इलाज न मिले तो कुछ ही घंटे में मरीज की मौत भी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बीरगंज में जो हैजा फैला है, उससे पहले साल 2009 में नेपाल के जाजरकोट जिले में भी ऐसे ही हालात थे। जाजरकोट में भी हैजा से कई लोगों की मौत हुई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन