{"_id":"63d4ef2a02ad483a833e9b9f","slug":"nepal-all-flights-halted-in-tribhuvan-international-airport-news-and-updates-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फिर शुरू हुआ विमानों का संचालन, करीब ढाई घंटे फंसे रहे यात्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फिर शुरू हुआ विमानों का संचालन, करीब ढाई घंटे फंसे रहे यात्री
Sat, 28 Jan 2023 05:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 28 Jan 2023 05:50 PM IST
सार
नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशन एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को अचानक से रोक दिया गया था। एयरपोर्ट के इमिग्रेशन सर्वर में दिक्कत आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। यहां तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों यात्री करीब ढाई घंटे तक एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी पूरी तरह से ठीक कर ली गई है, अब चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
बता दें, करीब तीन बजे त्रिभुवन इंटरनेशन एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को अचानक से रोक दिया गया था। अधिकारियों ने बताया, हवाईअड्डे पर इमिग्रेशन ससर्वर में दिक्कत आई थी, जिसे ठीक करने में करीब ढाई घंटे का समय लगा। इस दौरान सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।
विज्ञापन