{"_id":"69f2cc6d0637c12961096847","slug":"nepal-airlines-blunder-map-shows-jammu-and-kashmir-as-part-of-pakistan-apologises-later-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल एयरलाइंस ने मानी गलती: पहले नक्शे में जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग PAK में दिखाया, अब विवाद पर माफी मांगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल एयरलाइंस ने मानी गलती: पहले नक्शे में जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग PAK में दिखाया, अब विवाद पर माफी मांगी
Thu, 30 Apr 2026 08:58 AM IST
Riya Dubey
पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू
Published by: Riya Dubey
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:58 AM IST
सार
नेपाल एयरलाइंस ने अपने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर माफी मांगी। विवाद के बाद पोस्ट हटाई गई और एयरलाइन ने इसे गंभीर त्रुटि बताते हुए जांच शुरू की। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल की राष्ट्रीय एयरलाइन को एक सोशल मीडिया पोस्ट में गंभीर मानचित्रण (कार्टोग्राफिक) गलती के कारण माफी मांगनी पड़ी है। एयरलाइन ने अपनी नेटवर्क मैप वाली पोस्ट में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
बुधवार को साझा किए गए इस नक्शे में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को गलत तरीके से दर्शाया गया था। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताया। बढ़ते विरोध के बाद एयरलाइन ने तुरंत पोस्ट हटा दी।
विज्ञापन
We sincerely apologize for error in the network map recently shared on our social media channels. The map contained significant cartographic inaccuracies regarding international boundaries that do not reflect the official stance of Nepal or Nepal Airlines. pic.twitter.com/E5MZSS8CjQ
— Nepal Airlines🇳🇵 (@NepalAirlinesRA) April 30, 2026
विज्ञापन
एयरलाइन का बयान
नेपाल एयरलाइन ने सोशल मीडिया एक्स पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि हम अपने सोशल मीडिया पर साझा किए गए नेटवर्क मैप में हुई गलती के लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं। इस नक्शे में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर गंभीर त्रुटियां थीं, जो नेपाल या एयरलाइन के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शातीं। एयरलाइन ने यह भी बताया कि पोस्ट हटाने के साथ ही आंतरिक समीक्षा शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो।भारत-नेपाल संबंधों पर असर?
एयरलाइन ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह क्षेत्र के सभी पड़ोसी देशों के साथ मजबूत संबंधों को महत्व देती है और इस घटना से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो उसे लेकर खेद जताती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन