फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Neighbors give legal notice to former President Trump in Florida accused of breaking agreement

अमेरिका: पड़ोसियों ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को दिया कानूनी नोटिस, समझौता तोड़ने का आरोप

Sun, 31 Jan 2021 01:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 31 Jan 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Neighbors give legal notice to former President Trump in Florida accused of breaking agreement
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही व्हाइट हाउस छोड़कर अपने फ्लोरिडा स्थित आलीशान रिसॉर्ट में रहने चले गए हैं, लेकिन यहां भी विवादों से उनका पीछा नहीं छूट रहा है। यहां उनके पड़ोसियों ने स्थानीय परिषद के माध्यम से ट्रंप को कई साल पहले हुआ समझौता तोड़ने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन


दरअसल, 1993 में हुए एक समझौते के मुताबिक, मार-ए-लेगो रिसॉर्ट एक क्लब है और इसका इस्तेमाल स्थायी निवास के रूप में नहीं किया जा सकता है। इस आधार पर ट्रंप एक बार फिर कानूनी पचड़े में पड़ गए हैं। हालांकि उन्हें ज्यादा मुश्किल इसलिए नहीं आएगी क्योंकि यहीं से कुछ दूरी पर उनके दो आलीशान बंगले भी हैं। इसलिए यदि परिषद ट्रंप के खिलाफ फैसला देती भी है तब भी उन्हें ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप का यह रिसॉर्ट बीच टाउन काउंसिल में आता है और यहीं के प्रबंधकों को स्थानीय लोगों ने शिकायत भेजी है। परिषद की बैठक फरवरी के दूसरे सप्ताह में होगी जिसमें ट्रंप से पूछताछ के बाद कोई फैसला आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ सात दिन रह सकते हैं ट्रंप
रिपोर्ट के मुताबिक, मार-ए-लेगो को लेकर हुए समझौते में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यह एक क्लब है और इसका इस्तेमाल स्थायी निवास के लिए नहीं हो सकता है। ट्रंप यहां लगातार सात दिन या साल में तीन सप्ताह से ज्यादा नहीं ठहर सकते हैं क्योंकि यह व्यावसायिक भूमि इस्तेमाल के तौर पर पंजीकृत है। हालांकि ट्रंप स्थानीय परिषद से अपील कर रहे हैं कि पुराने समझौते में सुधार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed