{"_id":"6234145ca01af80dc36af1be","slug":"negligence-in-america-13-year-old-boy-rams-van-with-truck-nine-including-six-golf-team-members-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में लापरवाही : 13 साल के लड़के ने ट्रक से वैन को मारी टक्कर, गोल्फ टीम के छह सदस्यों समेत नौ की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में लापरवाही : 13 साल के लड़के ने ट्रक से वैन को मारी टक्कर, गोल्फ टीम के छह सदस्यों समेत नौ की मौत
Fri, 18 Mar 2022 10:40 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 18 Mar 2022 10:40 AM IST
सार
हादसा मंगलवार रात हुआ था। इसमें न्यू मेक्सिको की एक यूनिवर्सिटी की गोल्फ टीम के छह सदस्यों की मौत हुई है। इनमें टीम का कोच भी शामिल है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पश्चिमी टेक्सास में लापरवाही से वाहन चलाने का बड़ा मामला सामने आया है। मात्र 13 साल का एक लड़का पिकअप ट्रक चला रहा था। उसने अंधाधुंध रफ्तार से वाहन चलाते हुए एक वैन को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से वैन सवार एक कॉलेज की गोल्फ टीम के छह सदस्यों समेत नौ लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार रात हुआ था। इसमें न्यू मेक्सिको की एक यूनिवर्सिटी की गोल्फ टीम के छह सदस्यों की मौत हुई है। इनमें टीम का कोच भी शामिल है। ट्रक में सवार 13 साल के लड़के व 38 साल के उसके पिता की भी मौत हो गई। दुर्घटना एंड्रूज इलाके में हुई। टेक्सास के जनसुरक्षा विभाग के अनुसार डॉज 2500 पिकअप ट्रक वैन से आमने सामने से टकराते हुए दूसरी लैन में घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष ब्रूस लैंड्सबर्ग ने टेक्सास के ओडेसा में केडब्ल्यूईएस टीवी से चर्चा में कहा कि हादसे के वक्त उक्त लड़का ट्रक चला रहा था। इस तरह उसने टेक्सास के कानून का भी उल्लंघन किया। टेक्सास में वाहन चलाने का प्रशिक्षु लाइसेंस 15 साल की उम्र से मिलता है, जबकि लाइसेंस प्राप्त करने की उम्र 21 साल है। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे से पहले ट्रक के आगे के दोनों टायर फूट गए। दोनों वाहन बेहद तेज रफ्तार में थे। हादसे में दो विद्यार्थी घायल हुए हैं, उनकी भी हालत नाजुक बताई गई है। ये दोनों छात्र कनाडा के बताए गए हैं।