फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Needle in strawberries in New Zealand

न्यूजीलैंड में स्ट्रॉबेरी के अंदर सुई मिलने से हड़कंप, पुलिस कर रही जांच

Mon, 26 Nov 2018 11:57 AM IST
भाषा, वेलिंगटन
भाषा, वेलिंगटन Updated Mon, 26 Nov 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Needle in strawberries in New Zealand

न्यूजीलैंड में स्ट्रॉबेरी के अंदर सूई मिलने की आश्चर्यजनक घटना सामने आई है। आस्ट्रेलिया में दो माह पहले मिलावट का संकट सामने आने के बाद इस तरह का यह दूसरा मामला है। न्यूजीलैंड के एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण द्वीपीय शहर जिराल्डिन में सप्ताहांत बेची गई एक डलिया में सूई पाई गई है।

विज्ञापन


सुपरमार्केट के मालिक गैरी शीड ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने स्टोर से सारी स्ट्रॉबेरी हटा ली है लेकिन वह इस बात कर पुष्टि नहीं कर सकते कि ये डलिया आस्ट्रेलिया से आई थी या न्यूजीलैंड से। न्यूजीलैंड में यह इस तरह की दूसरी घटना है। इसे पहले ऑस्ट्रेलिया में सितंबर में स्ट्रॉब्रेरी में सूई होने के कथित तौर पर 200 से अधिक मामले सामने आने के बाद दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन


इनमें से कुछ मामलों को फर्जी पाया गया था तथा शिकायतों को गलत पाया गया था। मिलावटी स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करने वाले खेतों में से एक ऐसे ही खेत में काम करने वाली 50 वर्षीय महिला को क्वीन्सलैंड से गिरफ्तार किया गया था और उस पर पदार्थों में मिलावट करने का आरोप लगाया गया था। न्यूजीलैंड की मिनिस्ट्री फॉर प्राइमरी इंडस्ट्रीज (एमपीआई) ने कहा कि जेराल्डिन में जिस व्यक्ति ने सूई बरामद की, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मामला पुलिस को सौंप दिया गया है जो इसकी जांच कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस वक्त एमपीआई के पास कोई कारण नहीं है कि वह इस बात पर विश्वास करे कि इस इकलौते मामले के अलावा भी काफी मामले हैं। बहरहाल एहतियात के तौर पर स्टोर ने सारी स्ट्रॉबेरी हटा ली है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed