फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nearly 200 genetic mutations identified in novel coronavirus

कोविड-19 में हुई 200 जेनेटिक म्यूटेशन की पहचान, वैक्सीन की खोज में मिल सकती है मदद

Wed, 06 May 2020 07:02 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 06 May 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Nearly 200 genetic mutations identified in novel coronavirus
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के शोधकर्ताओं ने विश्व भर के कोविड-19 के 7500 मरीजों के जीन पर शोध किया है। जिससे उन्होंने एसएआरएस-सीओवी-2 (SARS-CoV-2) में लगभग 200 जेनेटिक म्यूटेशन (आनुवांशिक उत्परिवर्तन) की पहचान की है। ये कोविड-19 की वैक्सीन बनाने में मदद के संकेत प्रदान कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जर्नल इंफेक्शन, जेनेटिक्स एंड इवोल्यूशन नामक जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में वायरस के जीनोम की विविधता के पैटर्न पर प्रकाश डाला गया,जिसे पता चलता है कि वायरस लोगों में फैलने के साथ ही बदल भी रहा है। 
विज्ञापन


जाहिर है कि वायरस पिछले साल के अंत से दुनिया भर में फैलने लगा था। पहला मामला आने के बाद इसका तेज फैलाव शुरू हुआ। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के इंस्टीट्यूट ऑफ जेनेटिक्स के शोधकर्ता फ्रेंकोइस बलोक्स ने बताया कि कोरोना वायरस में परिवर्तन हो रहा है, लेकिन ये मतलब नहीं कि वह बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने 198 म्यूटेशन की पहचान की जो स्वतंत्र रूप से एक से अधिक बार दिखाई देते हैं, जो इस बात का पता लगा सकते हैं कि वायरस कैसे फैल रहा है। शोधकर्ताओं ने कहा कि छोटे आनुवंशिक परिवर्तन या उत्परिवर्तन, वायरस जीनोम में समान रूप से वितरित नहीं किए गए थे।

जैसा कि जीनोम के कुछ हिस्सों में बहुत कम उत्परिवर्तन हुआ था। उन्हें वैक्सीन बनाने के लिए बेहतर लक्ष्य बनाया जा सकता है। बल्लूक्स ने समझाया कि वायरस को पराजित करने के लिए एक बड़ी चुनौती यह है कि वायरस को रोकने के लिए एक टीका या दवा क्या लंबे समय तक प्रभावी हो सकते हैं।

यदि हम वायरस के उन हिस्सों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं जो कम उत्परिवर्तन की संभावना रखते हैं, इससे हमारे पास दवाओं को विकसित करने का एक बेहतर मौका होगा जो लंबे समय तक प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी दवाई और टीके विकसित करने की आवश्यकता है, जो आसानी से वायरस द्वारा विकसित नहीं किए जा सकते हैं।


बालोक्स की टीम ने दुनिया भर के 7500 से ज्यादा संक्रामक रोगियों के जीन की जांच की। उनके परिणाम इस बात को और पुख्ता करते हैं कि इन SARS-CoV-2 वायरस और 2019 के आखिरी में सामने आए उस वायरस के पुरखे एक ही हैं, जो अपने होस्ट जानवरों से निकलकर लोगों में गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed