{"_id":"641a617f4260f30576095496","slug":"nearly-150000-without-electricity-as-bomb-cyclone-slams-california-usa-updates-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Cyclone: उत्तरी कैलिफोर्निया में चक्रवात ने जमकर तबाही मचाई, डेढ़ लाख लोग बिजली से वंचित; एक की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bomb Cyclone: उत्तरी कैलिफोर्निया में चक्रवात ने जमकर तबाही मचाई, डेढ़ लाख लोग बिजली से वंचित; एक की मौत
Wed, 22 Mar 2023 09:37 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:37 AM IST
सार
लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के एक जलवायु वैज्ञानिक डैनियल स्वैन ने बताया कि यह एक विनाशकारी, ताकतवर और अचानक आने वाला तूफाल था। हम शायद ऐसे प्रभाव देख रहे हैं, जो एक मजबूत उष्णकटिबंधीय तूफान या कमजोर चक्रवात के समान है।
विज्ञापन
Bomb Cyclone
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में चक्रवात ने जमकर तबाही मचाई है। बताया जा रहा है कि चक्रवात की वजह से बिजली की लाइनें टूट गईं। इस दौरान कम से कम 1,50,000 लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। कई विमान रनवे पर ही खड़े हैं। सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में सैन मेटो काउंटी में कम से कम एक व्यक्ति की जान जाने की भी खबर है।
विज्ञापन
लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के एक जलवायु वैज्ञानिक डैनियल स्वैन ने बताया कि यह एक विनाशकारी, ताकतवर और अचानक आने वाला तूफाल था। हम शायद ऐसे प्रभाव देख रहे हैं, जो एक मजबूत उष्णकटिबंधीय तूफान या कमजोर चक्रवात के समान है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तेजी से मजबूत हो रहे लो-प्रेशर सिस्टम ने 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके आए। इससे काफी ज्यादा मात्रा में नुकसान हुआ। राज्यभर में लगभग 260,000 घरों और व्यवसायों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में पिछले साल दिसंबर के अंत से कई तूफान आए हैं। इस राज्य ने बाढ़, बारिश और रिकॉर्ड बर्फबारी भी झेली है। कैलिफोर्निया में अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है।पूर्वानुमान लगाया जा रहा है कि तूफान के बुधवार देर रात तक चलने की उम्मीद है। यह नेवादा और एरिजोना की ओर बढ़ रहा है।