फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif rumoured return to Pakistan sparks heated political debate Imran Khan government can face new challenges news in Hindi

पाकिस्तान: नवाज शरीफ की वापसी की अटकलों ने बढ़ाया सियासी पारा, इमरान खान के सामने आ सकती हैं नई चुनौतियां

Sun, 26 Dec 2021 08:19 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 26 Dec 2021 08:19 PM IST
सार

स्वास्थ्य कारणों से लंदन में रह रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जल्द पाकिस्तान वापस आने की अटकलों ने यहां की राजनीति में हलचल तो शुरू हुई ही है, इमरान खान और उनकी सरकार के सामने नई चुनौतियां खड़ी होने की आशंकाएं भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Nawaz Sharif rumoured return to Pakistan sparks heated political debate Imran Khan government can face new challenges news in Hindi
नवाज शरीफ - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के देश वापस लौटने की चर्चाओं ने यहां की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है। इसके साथ ही इमरान खान की सरकार के सामने और चुनौतियां खड़ी होने की आशंकाएं भी बढ़ गई हैं। विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के चलते देश की सियासी माहौल पहले ही गर्म है। वहीं, आम चुनाव से पहले नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने की अटकलों ने एक नई और तल्ख राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है।
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा में स्थानीय निकाय चुनावों में उलटफेर का सामना करने के साथ इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को अपनी लोकप्रियता में गिरावट और कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ ने कहा था कि नवाज तब तक पाकिस्तान नहीं लौटेंगे जब तक उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक नहीं हो जाता। जानकारी के अनुसार नवाज शरीफ स्वास्थ्य कारणों के चलते फिलहाल ब्रिटेन में हैं और लंदन में उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


तीन बार देश के प्रमुख रहे व्यक्ति के स्वास्थ्य पर राजनीति करना अमानवीय: शाहबाज
शनिवार को जारी एक बयान में शाहबाज शरीफ ने कहा था कि नवाज शरीफ कानूनी रूप से यूनाइटेड किंगडम में तब तक रह सकते हैं जब तक कि उनके वीजा की अवधि को बढ़ाने के लिए ब्रिटिश गृह कार्यालय की अस्वीकृति के खिलाफ उनकी ओर से दाखिल अपील पर आप्रवासन न्यायाधिकरण नियम नहीं बना देता। उन्होंने कहा था कि तीन बार देश के प्रमुख रहे व्यक्ति के स्वास्थ्य पर राजनीति करना अमानवीय है। सरकारी तंत्र अपने राजनीतिक हितों के लिए नवाज शरीफ को बदनाम करने पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाज से लंदन में मिलकर लौटे अयाज सादिक ने किया है उनकी जल्द वापसी का दावा
शाहबाज ने कहा था नवाज शरीफ तभी पाकिस्तान लौटेंगे जब वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और लंदन में डॉक्टर उन्हें घर वापस जाने के लिए यात्रा करने की अनुमति नहीं देंगे। इससे पहले पीएमएल-एन के समर्थक अयाज सादिक ने दावा किया था कि नवाज शरीफ जल्द ही पाकिस्तान वापस लौटेंगे क्योंकि उनके लिए न्याय का समय आ गया है। अयाज सादिक के इस दावे ने पाकिस्तान की सियासत में नई बहस को जन्म दे दिया है क्योंकि वह हाल ही में लंदन में नवाज शरीफ से मुलाकात करके वापस लौटे हैं।


पाकिस्तान के वर्तमान और भविष्य हैं नवाज शरीफ, इमरान सरकार हार चुकी: मरयम
इसी बीच, नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज ने एक ट्वीट में कहा कि वीजा मुद्दे ने एक बार फिर से यह साबित किया है कि इमरान खान की सरकार के सदस्य मेरे पिता से किस कदर चिढ़े हुए हैं। उन्होंने लिखा, इस फर्जी सरकार ने नवाज शरीफ से अपनी हार स्वीकार कर ली है जो पाकिस्तान के वर्तमान और भविष्य हैं। एक शीर्ष शख्सियत को निशाना बनाकर किसी बौने के कद को बढ़ाया नहीं जा सकता है। बता दें कि मरयम नवाज बीते दिनों में इमरान खान और उनकी सरकार पर लगातार हमलावर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed