फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif called for forming a coalition government stressed on strengthening relations with neighbours

Pakistan: गठबंधन सरकार बनाने का नवाज शरीफ ने किया आह्वान, पड़ोसियों के साथ रिश्ते मजबूत करने पर दिया जोर

Sat, 10 Feb 2024 03:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 10 Feb 2024 03:09 AM IST
सार

पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्तों में वर्षों से खटास है। इस बीच शरीफ ने कहा कि वह पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे। नवाज के इस बयान को लोग भारत के साथ जोड़कर देख रहे हैं कि नवाज भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
Nawaz Sharif called for forming a coalition government stressed on strengthening relations with neighbours
शहबाज और मरियम के साथ नवाज शरीफ। - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान में मतगणना जारी है। कई सीटों के नतीजे जारी हो गए हैं। अब तक के नतीजों के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक आगे चल रहे हैं। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को गठबंधन सरकार का आह्वान किया। उम्मीद जताई जा रही है कि पाकिस्तान में इस बार त्रिशंकु संसद गठित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात एक बजे तक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ समर्थक 98 सीट जीत चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज 69 तो पीपीपी 51 सीट जीत चुकी है। 

विज्ञापन

पड़ोसियों के साथ संबंध सुधारने की कोशिश 
पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्तों में वर्षों से खटास है। इस बीच शरीफ ने कहा कि वह पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे। नवाज के इस बयान को लोग भारत के साथ जोड़कर देख रहे हैं कि नवाज भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। नवाज ने आगे कहा कि हम दुनिया और अपने पड़ोसियों के साथ संबंध सुधारेंगे और पड़ोसियों के साथ सभी मुद्दों को हल करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से पूछा कि क्या वे उनकी राय से सहमत हैं, जिसका सैकड़ों समर्थकोंम ने समर्थन किया। 

विज्ञापन

नवाज शरीफ ने की भारत की प्रशंसा
शरीफ ने ब्रिटेन से वापस आकर भारत की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि हमारे आसपास के देश चांद पर पहुंच गए हैं, लेकिन पाकिस्तान अब भी जमीन से नहीं उठा है। वे इस्लामाबाद में पीएमएल-एन के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा गंभीर आर्थिक स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा, 'हमारे पड़ोसी चांद पर पहुंच गए हैं, लेकिन हम अब तक जमीन से उठ भी नहीं पाए हैं। यह इस तरह से नहीं चल सकता। हम अपने पतन के लिए खुद जिम्मेदार रहे हैं, अन्यथा यह देश एक अलग जगह पर पहुंच गया होता।' उन्होंने कहा कि साल 2013 में देश बिजली की भारी लोड शेडिंग का सामना कर रहा था। तब हमने आकर इसे खत्म किया। पूरे देश से आतंकवाद को खत्म किया। इसके अलावा कराची की शांति बहाल की, राजमार्गों का निर्माण हुआ, सीपीईसी आया और विकास एवं समृद्धि का एक नया युग शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed