फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NATO: 'North Korean soldiers supporting Russia in war with Ukraine', claims NATO Secretary General amid war

NATO: 'यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस का समर्थन कर रहे उत्तर कोरिया के सैनिक', जंग के बीच नाटो महासचिव का दावा

Tue, 29 Oct 2024 05:04 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 05:04 AM IST
सार

NATO: यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की ओर से उत्तर कोरिया के सैनिक की मदद को लेकर नाटो का बड़ा दावा सामने आया है।  मार्क रूट ने कहा कि उत्तर कोरिया के सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ लगभग तीन साल से चल रहे युद्ध में रूस की मदद के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
NATO: 'North Korean soldiers supporting Russia in war with Ukraine', claims NATO Secretary General amid war
नाटो महासचिव मार्क रूट - फोटो : एएनआई

विस्तार

पिछले तीस महीने से ज्यादा समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच जंग किस मोड़ पर जाकर थमेगी इसका अंदाजा लगाना कठिन है। बीते दिनों में कई बार इस बात का दावा किया गया है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को उत्तर कोरिया के सैनिक मदद कर रहे है। जिसको लेकर नाटो नें भी पुष्टि कर दी है। नाटो ने कहा कि उत्तर कोरिया के सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ लगभग तीन साल से चल रहे युद्ध में रूस की मदद के लिए भेजा गया है। इनमें कुछ को पहले ही रूस के कुर्स्क सीमा क्षेत्र में तैनात किया जा चुका है।
विज्ञापन


मार्क रूट ने की पुष्टि
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) महासचिव मार्क रूट ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि उत्तर कोरिया के सैनिकों को रूस भेजा गया है। उत्तर कोरिया की सैन्य इकाइयों को कुर्स्क क्षेत्र में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा यह कदम संघर्ष में उत्तर कोरिया की भागीदारी को दर्शाता है व रूस के युद्ध के खतरनाक विस्तार को चिह्नित करता है।
विज्ञापन


बता दें कि रूट की यह टिप्पणी शीर्ष खुफिया, सैन्य अफसरों व वरिष्ठ राजनयिकों वाले उच्च स्तरीय दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल की तरफ से ब्रसेल्स स्थित नाटो मुख्यालय में गठबंधन बल के 32 राष्ट्रीय राजदूतों को जानकारी देने के बाद आई। रूट ने कहा, नाटो गठबंधन के भीतर, यूक्रेन व हमारे हिंद-प्रशांत साझेदारों के साथ घटनाक्रम पर परामर्श कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन व अमेरिका ने पहले ही जताई थी आशंका ः यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खुफिया खबरों के हवाले से शुक्रवार को दावा किया था कि उत्तर कोरिया के सैनिक कुछ दिन में युद्ध क्षेत्र में होंगे। उन्होंने पहले कहा था कि उनकी सरकार ने सूचित किया है कि उनके देश के खिलाफ रूस के बलों के साथ शामिल होने के लिए उत्तर कोरिश के करीब 10 हजार जवानों को तैयार किया जा रहा है।


यूक्रेन ने रूस पर किए ड्रोन हमले
यूक्रेन ने रूस के दक्षिणी क्षेत्र वोरोनिश में इथेनॉल संयंत्रों पर ड्रोन हमले किए। क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर गुसेव ने हमले में दो औद्योगिक संयंत्रो को नुकसान पहुंचने व दो लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। गुसेव ने सोशल मीडिया पर बताया कि दमकलकर्मियों ने क्षेत्र के एनिन्स्की जिले में लगी आग को बुझा दिया है। उन्होंने दावा किया कि रविवार देर रात क्षेत्र में करीब 10 यूक्रेनी ड्रोन का पता लगाकर नष्ट  कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed