फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   National Guards arrived in Los Angeles on Trump orders confronted protesters fired tear gas shells

US: ट्रंप के आदेश पर लॉस एंजेलिस पहुंचे नेशनल गार्ड्स का प्रदर्शनकारियों के साथ टकराव; आंसू गैस के गोले दागे

Mon, 09 Jun 2025 04:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 04:13 AM IST
सार

लॉस एंजेलिस में अप्रवासन नीति के खिलाफ हंगामा हो रहा है। अवैध अप्रवासियों की गिरफ्तारियों और विरोध प्रदर्शनों के बीच लॉस एंजेलिस में नेशनल गार्ड्स की तैनाती की गई है। हालांकि, नेशनल गार्ड्स के लॉस एंजेलिस पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने संघीय परिसर के बाहर बढ़ती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। 

विज्ञापन
National Guards arrived in Los Angeles on Trump orders confronted protesters fired tear gas shells
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- व्हाइट हाउस

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद रविवार (स्थानीय समयानुसार) को नेशनल गार्ड्स लॉस एंजेलिस पहुंचे। वहां पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही नेशनल गार्ड्स का प्रदर्शनकारियों के साथ टकराव हुआ। गार्ड्स ने संघीय परिसर के बाहर बढ़ती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। 

विज्ञापन


नेशनल गार्ड्स का प्रदर्शनकारियों के साथ यह टकराव लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन में मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर के सामने हुआ। प्रदर्शनकारियों का एक समूह नेशलन गार्ड्स को देखकर अपमानजनक नारे लगाने लगे और नाराजगी जाहिर की। इस दौरान मौके पर अन्य कानून प्रवर्तन अधिकारी भी मौजूद थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ कि आंसू गैस किसने छोड़ी। 
विज्ञापन


लॉस एंजेलिस पहुंचे 300 नेशनल गार्ड
रविवार सुबह करीब 300 नेशनल गार्ड के सैनिक लॉस एंजेलिस पहुंचे। यह तैनाती हाल ही में प्रदर्शनकारियों और संघीय आव्रजन एजेंटों के बीच हुई झड़पों के बाद की गई। आव्रजन अधिकारियों ने कई इलाकों में छापेमारी कर 100 से ज्यादा अप्रवासियों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trump: दंगों के चलते ट्रंप ने लॉस एंजेलिस में नेशनल गार्ड्स की तैनाती की, कैलिफोर्निया के गवर्नर ने दी धमकी

अप्रवासन नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग
गौरतलब है कि लॉस एंजेलिस में अप्रवासन नीति के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने लॉस एंजेलिस में कैलिफोर्निया गार्ड्स की तैनाती करने का फैसला किया। लॉस एंजेलिस में अप्रवासन विभाग की कार्रवाई का विरोध हो रहा है और बीते दो दिनों से अलग-अलग जगहों पर हिंसा भड़क चुकी है। जिसमें पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया है। हिंसा पर राष्ट्रपति ट्रंप ने नाराजगी जताई और कैलिफोर्निया के गवर्नर पर हालात को नियंत्रित नहीं कर पाने का आरोप लगाया। जिसके बाद ट्रंप ने लॉस एंजेलिस में 2000 नेशनल गार्ड्स की तैनाती का आदेश दिया। ट्रंप के आदेश के बाद कैलिफोर्निया गवर्नर गैविन न्यूजकम ने विरोध जताया और इस कदम से तनाव बढ़ने की धमकी भी दी। हालांकि, गवर्नर की आपत्ति के बावजूद भी लॉस एंजेलिस में नेशनल गार्ड्स की तैनाती की गई।  

लॉस एंजेलिस के डाउन टाउन से शुरू हुआ प्रदर्शन
प्रदर्शन शुक्रवार को लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन से शुरू हुआ था और शनिवार को पैरामाउंट और कॉम्पटन जैसे लैटिनो इलाकों में फैल गया। इसके बाद जब संघीय एजेंटों ने शनिवार को पैरामाउंट में होम डिपो के पास एक स्टेजिंग एरिया बनाया, तो प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ियां रोकने की कोशिश की और कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके। इसके जवाब में एजेंटों ने आंसू गैस, फ्लैश-बैंग विस्फोटक और मिर्च के गोले छोड़े। 


ये भी पढ़ें: US: बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप के नये यात्रा प्रतिबंध आज से प्रभावी; इन देशों के लोगों की यूएस में एंट्री पर बैन

कैलिफोर्निया के गवर्नर ने दी चेतावनी
व्हाइट हाउस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ट्रंप,कैलिफोर्निया में अराजकता को दूर करने के लिए नेशनल गार्ड्स की तैनाती कर रहे हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजकम ने इस पर आपत्ति जताई और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि 'रिपब्लिकन राष्ट्रपति का यह कदम जानबूझकर भड़काऊ है और इससे केवल तनाव बढ़ेगा।' उन्होंने कहा, 'यह गलत मिशन है और इससे जनता का भरोसा खत्म हो जाएगा। स्थानीय अधिकारी किसी भी समय कानून प्रवर्तन सहायता देने में सक्षम हैं।' गैविन न्यूजकम विपक्षी डेमोक्रेट नेता हैं। शनिवार को कैलिफोर्निया प्रांत के प्रमुख शहर लॉस एंजेलिस के पैरामाउंट नामक इलाके में अप्रवासन नीतियों को विरोध में दंगा भड़क गया। दरअसल अप्रवासन विभाग, पुलिस के साथ मिलकर देशभर में तलाशी अभियान चला रहा है और अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार कर रहा है। लॉस एंजेलिस में इस सप्ताह 118 कथित अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

लॉस एंजेलिस में हालात संभाल सकता है एलएपीडी: कैरन बास
लॉस एंजेलिस की मेयर कैरन बास ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शहर में नेशनल गार्ड की तैनाती पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे विरोध प्रदर्शन को संभालने के लिए नेशनल गार्ड की जरूरत नहीं है। लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग और शेरिफ जैसी अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां शहर में हालात को संभालने में सक्षम हैं। मेयर बास ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है, क्योंकि मुझे विश्वास है कि लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (LAPD) और शेरिफ जैसी अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां हालात को संभाल सकते हैं।'

संबंधित वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed