{"_id":"63091c504c148e76544c545d","slug":"national-emergency-declared-due-to-floods-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Floods: पाकिस्तान में बाढ़ ने ली अब तक 937 जान, राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan Floods: पाकिस्तान में बाढ़ ने ली अब तक 937 जान, राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा
Sat, 27 Aug 2022 12:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:47 AM IST
सार
बारिश में असामान्य वृद्धि के कारण पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से में अचानक बाढ़ आ गई, जिसके कारण सिंध के 23 जिलों को पहले ही ‘आपदा प्रभावित’ घोषित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Floods in Pakistan: पाकिस्तान सरकार ने देश में बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 343 बच्चों समेत 937 लोगों की मौत और कम से कम तीन करोड़ लोगों के बेघर होने के बाद राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार, सिंध प्रांत में 14 जून से अब तक 306 लोग मारे जा चुके हैं। सर्वाधिक प्रभावित सिंध और बलोचिस्तान प्रांत में क्रमश: 784 प्रतिशत व 496 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौजूदा मानसून के मौसम में बलोचिस्तान में 234 लोगों की मौत हुई, जबकि खैबर पख्तूनख्वा तथा पंजाब प्रांत में क्रमश: 185 और 165 लोगों की जान चली गई। वहीं पीओके में 37 और गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में नौ लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
‘डॉन न्यूज’ के अनुसार, पाकिस्तान में अगस्त माह में 166.8 मिमी बारिश हुई, जो इस अवधि में औसतन होने वाली 48 मिमी बारिश से 241 प्रतिशत अधिक है। बारिश में असामान्य वृद्धि के कारण पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से में अचानक बाढ़ आ गई, जिसके कारण सिंध के 23 जिलों को पहले ही ‘आपदा प्रभावित’ घोषित किया गया है।
विज्ञापन
राहत कार्यों में परेशानी
जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एनडीएमए में एक ‘वॉर रूम’ स्थापित किया है, जो देशभर में राहत कार्यों का नेतृत्व करेगा। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही भीषण बारिश के कारण राहत कार्यों में परेशानी आ रही है, खासकर हेलीकॉप्टर के माध्यम से। उन्होंने बताया, भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में देश के विभिन्न क्षेत्रों में पुल और संपर्क के बुनियादी ढांचे बह गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय मदद की मांग
मंत्री शेरी रहमान ने कहा, पाकिस्तान में करीब तीन करोड़ बेघर लोगों में से कई के पास खाने को कुछ नहीं है। उन्होंने विश्व स्तर पर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि सिंध प्रशासन ने 10 लाख और बलोचिस्तान ने एक लाख तंबू की मांग की है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दानदाताओं से भी मदद मांगी है।
पाकिस्तान को सऊदी का सहारा, निवेश करेगा एक अरब डॉलर
इस्लामाबाद। नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए सऊदी अरब एक अरब डॉलर का निवेश करके देश को सहारा देगा। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी से फोन पर बातचीत में यह जानकारी दी। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने अपने देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।