एयरक्राफ्ट को दो हिस्सों में बांटकर उतारा NASA का मानवरहित ओरियन क्रू कैप्सूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासा का मानवरहित ओरियन क्रू कैप्सूल टर्बो एयरक्राफ्ट की मदद से मंगलवार को अमेरिका के मैन्सफील्ड लाम एयरपोर्ट पर पहुंच गया। इस दौरान क्रू कैप्सूल को उतारने के लिए एयरक्राफ्ट को दो हिस्सों में बांटना पड़ा। इसके बाद ट्राले की मदद से प्लम ब्रुक स्टेशन ले जाया गया। वहां उसका परीक्षण किया जाएगा। आगे जानें क्या है खास बात..
असेंबल किया गया था एयरक्राफ्ट
खास बात यह है कि ओरियन कैप्सूल को ले जाने के लिए एयरक्राफ्ट को असेंबल किया गया था। एयरो स्पेसलाइंस ने इसे 1960 में तैयार किया था। इसका उपयाेग नासा अपने अंतरिक्ष अभियानों को अंजाम देने के लिए करता है। यह एयरक्राफ्ट 77 टन का वजन लेकर उड़ान भर सकता है।