फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA still unable to decide whether keep Sunita Williams and Butch Wilmore in space station or not

NASA: अंतरिक्ष में फंसे विलियम्स-विल्मोर, नासा तय नहीं कर पा रहा कि दोनों को स्पेस स्टेशन में रखा जाए या नहीं

Thu, 15 Aug 2024 02:18 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 02:18 AM IST
सार

नासा ने कहा कि जब स्टारलाइनर के पहले चालक दल के रूप में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में रवाना किया गया तो उम्मीद थी कि वह एक सप्ताह में वापस लौट आएंगे, लेकिन थ्रस्टर विफलताओं और हीलियम रिसाव ने बोइंग कैप्सूल की अंतरिक्ष यात्रा को बाधित कर दिया।

विज्ञापन
NASA still unable to decide whether keep Sunita Williams and Butch Wilmore in space station or not
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर - फोटो : PTI

विस्तार

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर करीब दो महीने से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। बावजूद इसके नासा अभी भी यह तय नहीं कर पा रहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रखा जाए या नहीं। हालांकि नासा के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि वह अगले सप्ताह के अंत या शुरुआत में निर्णय सेने से पहले अधिक डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा से नीचे उतारने के लिए थ्रस्टर कैप्सूल को सही स्थिति में रखना जरूरी है। वहीं, अब यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि सुनीता और विल्मोर की वापसी अगले साल फरवरी तक ही संभव हो पाएगी। 

विज्ञापन


नासा ने कहा कि जब स्टारलाइनर के पहले चालक दल के रूप में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में रवाना किया गया तो उम्मीद थी कि वह एक सप्ताह में वापस लौट आएंगे, लेकिन थ्रस्टर विफलताओं और हीलियम रिसाव ने बोइंग कैप्सूल की अंतरिक्ष यात्रा को बाधित कर दिया, जिससे इसकी सुरक्षित वापसी की क्षमता पर संदेह पैदा हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नासा के अंतरिक्ष संचालन मिशन प्रमुख केन ने कहा, स्टारलाइनर को घर लाने से पहले हमारे पास समय उपलब्ध है। हम उस समय का बुद्धिमानी से उपयोग करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि स्पेसएक्स पर स्विच करने के लिए अगली उड़ान के लिए नियुक्त चार अंतरिक्ष यात्रियों में से दो को उड़ान भरने की आवश्यकता होगी, जो वर्तमान में सितंबर के अंत के लिए लक्षित है। आधे साल का मिशन समाप्त होने के बाद विल्मोर और विलियम्स स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में खाली सीटें ले लेंगे।

एक और जटिलता अंतरिक्ष स्टेशन में अमेरिकी कैप्सूल के लिए केवल दो पार्किंग स्थान हैं। एक स्थान खाली करने के लिए बोइंग के कैप्सूल को स्पेसएक्स के ड्रैगन के आगमन से पहले प्रस्थान करना होगा। बोइंग ने कहा है कि स्टारलाइनर अभी भी अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित रूप से घर ला सकता है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में उन परीक्षणों की एक सूची पोस्ट की थी जो लिफ्टऑफ के बाद से थ्रस्टर्स पर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed