फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA report on ufo aliens issued here is key findings

NASA: नासा ने यूएफओ पर जारी की रिपोर्ट, माना- हमारे ग्रह से अलग भी जीवन है; कई चौंकाने वाले खुलासे किए

Thu, 14 Sep 2023 10:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 14 Sep 2023 10:05 PM IST
सार

33 पेज की इस रिपोर्ट में नासा ने बताया है कि इस विषय पर विस्तृत अध्ययन के लिए नई वैज्ञानिक तकनीकों और एडवांस सैटेलाइट्स की जरूरत होगी।

विज्ञापन
NASA report on ufo aliens issued here is key findings
NASA - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गुरुवार को यूएफओ (Unidentified Flying Object) पर आधारित अपनी बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट जारी कर दी। नासा ने यूएफओ के विषय पर एक साल तक अध्ययन किया और अब रिपोर्ट जारी की है, जिस पर पूरी दुनिया का ध्यान गया है। 33 पेज की इस रिपोर्ट में नासा ने बताया है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि अस्पष्टीकृत घटनाओं के पीछे एलियंस ही हैं लेकिन नासा ने इसकी संभावना से इनकार भी नहीं किया है।

विज्ञापन


नासा ने कहा है कि इस विषय पर विस्तृत अध्ययन के लिए नई वैज्ञानिक तकनीकों और एडवांस सैटेलाइट्स की जरूरत होगी। रिपोर्ट में नासा ने माना है कि यूएफओ हमारे ग्रह के सबसे बड़े रहस्यों में से एक हैं। रिपोर्ट जारी करते हुए नासा के प्रबंधक बिल नेल्सन ने कहा कि उनका मानना है कि इस ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा भी जीवन है। 
विज्ञापन


यूएफओ की तकनीक बेहद उन्नत
नासा ने कहा कि वह जिन नए मिशन की योजना बना रहे हैं, उनमें ग्रह के वातावरण और सतह पर एलियंस तकनीक का पता लगाने का भी प्रयास करेंगे। नासा ने ये भी कहा कि वह यूएफओ पर रिसर्च के लिए नए निदेशक का एलान करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि पृथ्वी पर नजर रखने वाली सैटेलाइट्स में स्पेटियल रेजोल्यूशन की कमी होती है, जिसके चलते यूएफओ या यूएपी जैसे छोटे ऑब्जेक्ट्स पर नजर नहीं रखी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटागन ने पूर्व में एक वीडिया जारी किया था, जिसमें नौसेना के पायलटों ने अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर कुछ रहस्यमयी एयरक्राफ्ट देखे थे। इन एयरक्राफ्ट्स की गति मौजूदा एविएशन तकनीक से भी ज्यादा थी, साथ ही एयरक्राफ्ट की बनावट भी रहस्यमयी थी, जिसमें ये पता नहीं लग पाया कि फ्लाइट को कंट्रोल कहां से किया जा रहा है। 


एआई और मशीन लर्निंग तकनीक की ली जाएगी मदद
नासा ने कहा कि एआई और मशीन लर्निंग तकनीक की मदद से यूएफओ को लेकर अध्ययन किया जाएगा। इस साल की शुरुआत में नासा की एक टीम ने जोर देकर कहा था कि यूएफओ से जुड़े आलौकिक जीवन का कोई निर्णायक सबूत नहीं है लेकिन अब ताजा रिपोर्ट में नासा ने स्वीकार किया है कि हमारे ग्रह के बाहर भी जीवन हो सकता है। नासा ने कहा कि अभी पर्याप्त डाटा नहीं है, जिसके चलते यूएफओ को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed