{"_id":"60b2be8e8c297965227cad04","slug":"nasa-releases-new-stunning-picture-of-galaxy-s-downtown","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासा ने आकाशगंगा के ’डाउनटाउन’ की नई शानदार तस्वीर जारी की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नासा ने आकाशगंगा के ’डाउनटाउन’ की नई शानदार तस्वीर जारी की
Sun, 30 May 2021 03:52 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, केप केनवरल (अमेरिका)
पीटीआई, केप केनवरल (अमेरिका)
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 30 May 2021 03:52 AM IST
विज्ञापन
नासा द्वारा जारी आकाशगंगा की एक तस्वीर
- फोटो : NASA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेसी नासा ने हमारी आकाशगंगा के प्रचंड और अति उर्जावान ‘डाउनटाउन’ की एक शानदार तस्वीर जारी की है। ‘डाउनटाउन’ आकाशगंगा की वह जगह है जो इसके बिल्कुल केन्द्र में है।
विज्ञापन
यह तस्वीर पिछले दो दशकों से पृथ्वी का चक्कर लगा रहे ‘चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी’ द्वारा किए गए 370 ‘ऑब्जर्वेशन’ का नतीजा है। इसने मिल्की वे (आकाशगंगा) के केंद्र में अरबों सितारों और ब्लैक हॉल्स की तस्वीरों को खींचा, जिसके बाद यह तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन
इस तस्वीर को खींचने में दक्षिण अफ्रीका के एक रेडियो टेलिस्कोप का भी योगदान है। मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट विश्वविद्यालय के खगोल विज्ञानी डैनियल वांग ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने महामारी के दौरान घर पर रहते हुए इस पर काम करते हुए एक साल बिताया।
विज्ञापन
वांग ने एक ईमेल के जरिए बताया, ‘इस तस्वीर में हमे जो दिख रहा वह हमारी आकाशगंगा के डाउनटाउन का प्रचंड या अति ऊर्जावान पारिस्थितिकी तंत्र है।’