फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nasa released the first audio from mars

नासा ने सुनाई मंगल पर बहने वाली हवाओं की आवाज

Wed, 24 Feb 2021 06:13 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 24 Feb 2021 06:13 AM IST
विज्ञापन
Nasa released the first audio from mars
रोवर लैंडिंग - फोटो : Twitter@

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा रोज कोई न कोई कारनामा कर रही है। अब नासा ने मंगल ग्रह की पहली ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है। मात्र दस सेकंड के इस वीडियो में मामूली आवाज आ रही है। नासा ने बताया कि यह आवाज उसके पर्सीवरेंस रोवर के उतरने के बाद वहां मौजूद धूल और मिट्टी पर पड़े दबाव की वजह से पैदा हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पर्सीवरेंस रोवर ने गुरुवार को मंगल ग्रह पर लैंडिंग की थी।

विज्ञापन


जानिए कैसी थी आवाज
इस मिशन के कैमरा और माइक्रोफोन सेक्शन इंजीनियर डेव ग्रुएल के अनुसार 10 सेकंड के इस क्लिप में बहुत धीमी और मामूली आवाज सुनी जा सकती है, लेकिन इसपर रिसर्च करने से बहुत कुछ जानकारियां प्राप्त हो सकती है।
विज्ञापन


लैंडिंग के बाद माइक्रोफोन ने काम करना कर दिया था बंद
नासा की ओर से जानकारी दी गई कि गुरुवार को जब पर्सीवरेंस ने मार्स पर लैंडिंग की थी उस दौरान इसके माइक्रोफोन ने काम करना अचानक बंद कर दिया था। लेकिन कुछ देर बाद माइक्रोफोन ने काम करना शुरू कर दिया और अब इसकी पहली क्लिप नासा ने जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वैज्ञानिक ने कहा- देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए
‘एंट्री एंड डिसेंट कैमरा टीम’ के प्रमुख डेव ग्रूल ने कहा मैं जब भी इसे देखता हूं मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।’’ ‘पर्सवियरन्स’ रोवर पुरातन सूक्ष्म जीवन के संकेतों की तलाश करेगा एवं एक दशक में धरती पर लाल ग्रह के चट्टान के प्रमाणिक नमूनों को लाने का भी प्रयास करेगा।

नासा का रोवर ‘पर्सवियरन्स’ शुक्रवार तड़के मंगल की सतह पर उतरा था। यह जेजोरो क्रेटर (महाखड्ड) में उतरा है। यह नासा द्वारा अब तक भेजा गया सबसे बड़ा और सर्वाधिक उन्नत रोवर है।

यह वीडियो और तस्वीरें हमारे सपनों का हिस्सा: वैज्ञानिक
रोवर के मंगल की सतह पर उतारने को लेकर गठित की गई टीम के प्रमुख एन चैन ने कहा कि यह वीडियो और तस्वीरें हमारे सपनों का हिस्सा हैं। इससे पहले, नासा ने मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की पहली तस्वीर जारी की थी। नासा ने इस कार्य के लिए अंतरिक्ष यान में 25 कैमरे लगाए गए थे।

यहां देखें नासा का वीडियो 
नासा के जारी वीडियो में पर्सिवियरेंस रोवर लाल और सफेद रंग के पैराशूट के सहारे सतह पर उतरता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो 3 मिनट 25 सेकंड की है। वीडियो में धूल के गुबार के बीच रोवर को सतह पर लैंड करते हुए दिख रहा है। इससे पहले लाल ग्रह की सतह पर उतरने के महज 24 घंटे से भी कम समय में नासा के रोवर ने पहली कलर तस्वीर भेजी थी।

 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed