फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA oldest astronaut felt decades melt away in space Feels younger on his 70th birthday

NASA: 'अंतरिक्ष मुझे 30 साल का महसूस कराता है', अपने 70वें जन्मदिन पर बोले नासा के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्षयात्री

Tue, 29 Apr 2025 08:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 29 Apr 2025 08:57 AM IST
सार

डॉन पेटिट हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रूस के सोयूज कैप्सूल में धरती पर वापस लौटे। पेटिट ने बताया कि धरती पर आते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने उतरते ही उल्टियां कीं। ऐसा गुरुत्वाकर्षण की वजह से हुआ, जो उन्होंने करीब 220 दिनों बाद महसूस किया था।

विज्ञापन
NASA oldest astronaut felt decades melt away in space Feels younger on his 70th birthday
नासा के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्षयात्री डॉन पेटिट - फोटो : NASA

विस्तार

नासा के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्षयात्री डॉन पेटिट ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा कि अंतरिक्ष की भारहीनता उन्हें युवा महसूस कराती है। उन्होंने कहा कि इससे उनके सभी दर्द और कराहना खत्म हो जाता है। डॉन पेटिट ने बीती 20 अप्रैल को ही अपना 70वां जन्मदिन मनाया है। डॉन हाल ही में अंतरिक्ष में सात महीने का समय बिताकर धरती पर लौटे हैं। सोमवार को नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में पहली बार सार्वजनिक रूप से बातचीत में पेटिट ने कहा कि वह अभी दो या तीन बार और अंतरिक्ष की यात्रा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


'अंतरिक्ष में सब दर्द दूर हो जाते हैं'
डॉन पेटिट हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रूस के सोयूज कैप्सूल में धरती पर वापस लौटे। पेटिट ने बताया कि धरती पर आते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने उतरते ही उल्टियां कीं। ऐसा गुरुत्वाकर्षण की वजह से हुआ, जो उन्होंने करीब 220 दिनों बाद महसूस किया था। पेटिट ने कहा कि 'धरती पर लौटना हमेशा से ही उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहता है क्योंकि इस उम्र में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं होती हैं और उन्हें दर्द से जूझना पड़ता है।' पेटिट ने कहा कि 'अंतरिक्ष मुझे 30 साल का युवा महसूस कराता है। सभी दर्द दूर हो जाते हैं क्योंकि अंतरिक्ष में हम सिर्फ सोते हैं या तैर रहे होते हैं, जिसके चलते दर्द का अनुभव नहीं होता।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंAmazon: अमेजन ने लॉन्च किया अपना पहला इंटरनेट सैटेलाइट, एलन मस्क की स्टारलिंक को टक्कर देने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पेटिट बोले- अभी दो-तीन बार और अंतरिक्ष जा सकता हूं
अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन अभी सबसे ज्यादा उम्र में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले व्यक्ति हैं। हालांकि जब उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी तो वे नासा के रेगुलर अंतरिक्षयात्री नहीं थे। एक 90 साल के दंपति ने भी अंतरिक्ष की यात्रा की है, लेकिन दोनों ने जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट से उड़ान भरी और महज 10 मिनट ही अंतरिक्ष में रहे। पेटिट जो इंजीनियर हैं, उनका कहना है कि वे मन से एक बच्चे हैं और अंतरिक्ष में अपने प्रवास के दौरान उन्होंने स्पेस स्टेशन, धूमकेतू आदि की तस्वीरें खिंची। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वे अभी दो-तीन बार और अंतरिक्ष की यात्रा कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Nuclear Talks: ईरान लाया पहले यूरोपीय देशों से बात करने का प्रस्ताव, शनिवार से US के साथ नये दौर की वार्ता...


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed