2024 के चंद्र मिशन में यह सूट पहनेंगे अंतरिक्ष यात्री, नासा ने किए पेश, जानें खासियत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अगली पीढ़ी के स्पेस सूट पेश कर दिए। इन सूट का इस्तेमाल पहली बार साल 2024 में चंद्रमा पर जाने वाले मिशन में किया जाएगा। नासा की ओर से महिला और पुरुष दोनों के लिए सूट की प्रतिकृति जारी की गई है।
नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन ने चंद्रमा पर होने वाली खोजों के लिए डिजाइन किए गए महिला और पुरुष के दो स्पेस सूट की प्रतिकृति जारी करते हुए बताया कि यह सूट हर तरह के तापमान का दबाव झेल सकते हैं। साल 2024 में चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के लिए जाने वाले खोजी मिशन में पहली बार इनको इस्तेमाल किया जाएगा।
Dressing for the occasion! 👩🚀 👨🚀 Many missions require 2 spacesuits: 1 for spacewalks and 1 for protection during launch 🚀 and reentry. @NASA_Astronauts will wear the orange @NASA_Orion suit on #Artemis missions during liftoff & return to Earth. Details: https://t.co/bMqhQozqHJ pic.twitter.com/4P3gKYom83
— NASA (@NASA) October 17, 2019
चंद्रमा पर पहली बार जाएगी महिला
यह सूट लाल, सफेद और नीले रंग से मिलकर बने हैं। यह अंतरिक्ष यात्रियों को विकिरण, अत्यधिक कम और ज्यादा तापमान से बचाएंगे। यह उन्नत किस्म के सूट हैं जो चंद्रमा की सतह पर माइनस 250 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी बेहतर ढंग से काम करेंगे। बता दें कि नासा वर्ष 2024 तक चंद्रमा पर जाने वाले अपने अभियान में पहली बार महिला अंतरिक्ष यात्री को भी भेजने की योजना बना रहा है, जबकि 2030 में मंगल पर इंसान को भेजे जाने की योजना है।