फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nasa Insight Lander detects first ever massquake

नासा के इनसाइट लैंडर ने पहली बार मंगल पर दर्ज किए भूकंप के झटके

Thu, 25 Apr 2019 03:23 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 25 Apr 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Nasa Insight Lander detects first ever massquake
नासा का मंगल पर भेजा गया रोबोटिक लैंडर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

नासा द्वारा प्रक्षेपित रोबोटिक लैंडर ‘इनसाइट’ ने पहली बार मंगल पर संभवत: ‘भूकंप’ दर्ज किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। लैंडर के भूकंपमापी यंत्र ‘साइस्मिक एक्सपेरिमेंट फॉर इंटीरियर स्ट्रक्चर’ (एसईआईएस) ने छह अप्रैल को कमजोर भूकंपीय संकेतों का पता लगाया। ‘इनसाइट’ का छह अप्रैल को मंगल पर 128वां दिन था।

विज्ञापन


नासा ने एक बयान में कहा कि संभवत: ग्रह के भीतर से भूकंपीय संकेत मिले हैं और ऐसा पहली बार हुआ है। इससे पहले सतह के ऊपर के वायु जैसे कारकों के कारण भूकंपीय संकेत मिलते थे। संकेत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक अब भी डेटा की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में नासा की ‘जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी’ में ‘इनसाइट प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर’ ब्रूस बैनर्डट ने कहा, ‘इनसाइट से मिली पहली जानकारियां नासा के अपोलो मिशन से शुरू हुए विज्ञान को आगे बढ़ाती हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इस घटनाक्रम ने आधिकारिक रूप से एक नया क्षेत्र खोल दिया है। वह है मंगल पर भूकंप विज्ञान।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed