फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA ICON launches Ionospheric Connection Explorer satellite to explore where air meets space

हवा और अंतरिक्ष कहां मिलते हैं...? पता लगाने के लिए नासा ने लॉन्च किया उपग्रह

Fri, 11 Oct 2019 10:51 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 11 Oct 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
NASA ICON launches Ionospheric Connection Explorer satellite to explore where air meets space
NASA ICON - फोटो : NASA Twitter
नासा ने गुरुवार रात को एक उपग्रह को लॉन्च किया है जो पता लगाएगा कि हवा और अंतरिक्ष आपस में कहां मिलते हैं। इस उपग्रह का नाम आइकॉस्फेरिक कनेक्शन एक्सप्लोरर है। इस उपग्रह को दो साल की देरी लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन


इस उपग्रह को फ्लोरिडा तट से दूर अटलांटिक महासागर के ऊपर से उड़ान भरते हुए एक विमान से गिराया गया। विमान से गिराए जाने के पांच सेकेंड बाद उपग्रह में लगे रॉकेट ने इसे पूर्व निर्धारित पथ पर लेकर गया।
विज्ञापन


यह उपग्रह वायुमंडल के सबसे उपरी परत आयनमंडल में काम करेगा। पृथ्वी से लगभग 80 किलोमीटर के बाद का संपूर्ण वायुमंडल आयानमंडल कहलाता है। आयतन में आयनमंडल अपनी निचली हवा से कई गुना अधिक है लेकिन इस विशाल क्षेत्र की हवा की कुल मात्रा वायुमंडल की हवा की मात्रा के 200वें भाग से भी कम है। यानी आयनमंडल में हवा का दबाव लगभग नगण्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयनमंडल की उपयोगिता रेडियो तरंगों के प्रसारण में सबसे अधिक है। सूर्य की पराबैगनी किरणों से तथा अन्य अधिक ऊर्जावाली किरणों और कणिकाओं से आयनमंडल की गैसें आयनित हो जाती हैं। शार्ट वेव्स को हजारों किलोमीटर तक आयनमंडल के माध्यम से ही पहुंचाया जाता है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed