नासा ने 10 साल तक सूर्य पर रखी नजर, अब जारी किया 61 मिनट का हैरान करने वाला वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य की 10 साल की गतिविधि को रिकॉर्ड कर बनाया गया एक टाइम-लेप्स वीडियो जारी किया है। दरअसल, इन सभी तस्वीरों को नासा की 'सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी' (एसडीओ) ने लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने पूरे 10 सालों तक सूर्य पर नजर रखी, इसके बाद जाकर इस वीडियो को बनाया गया। इस दौरान ऑब्जर्वेटरी ने सूर्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियों को इकट्ठा किया। साथ ही नासा ने सूर्य को लेकर हैरान करने वाली जानकारियां साझा की हैं।
नासा ने बताया कि सोलर ऑब्जर्वेटरी ने 10 सालों तक सूर्य पर नजर रखी। साथ ही उसने सूर्य की 42.5 करोड़ हाइ-रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरों को लिया। इसके अलावा दो करोड़ गीगाबाइट (जीबी) डाटा भी जमा किया।
यह भी पढ़ें: महिला अंतरिक्ष यात्रियों को राहत, नासा ने 174 करोड़ की लागत से बनाए नए टॉयलेट
नासा ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, नासा ने सूर्य के 10 साल को 61 मिनट के वीडियो के जरिए दिखाया है। इस दौरान इसमें हर घंटे एक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में एक सेकंड में एक दिन दिखाया गया है।
'ए डिकेड ऑफ सन' के नाम से इस वीडियो को यूट्यूब पर साझा किया गया था। इस वीडियो को अब तक 16 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
वहीं, इस वीडियो को सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने भी ट्वीट किया है। इसने ट्वीट कर लिखा है, इस सूर्य दिवस पर, सूर्य की एक दशक की तस्वीरों को देखिए, जिसे सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी सैटेलाइट द्वारा रिकॉर्ड किया गया है। आप देखेंगे कि कैसे सूर्य अपनी गतिविधि बदलता है।
This #SunDay, take in a decade of the Sun, as seen by our Solar Dynamics Observatory satellite. You'll see the Sun change as its activity rises and falls over the years, part of its regular cycle. Watch the hour-long time lapse in 4K on YouTube: https://t.co/teJT2PkXQQ pic.twitter.com/ulh0hUeTkO
— NASA Sun & Space (@NASASun) June 28, 2020