फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA congratulates ISRO on successful Chandrayaan-2 launch

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई

Mon, 22 Jul 2019 08:23 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 22 Jul 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
NASA congratulates ISRO on successful Chandrayaan-2 launch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने भारतीय मिशन चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी है। नासा यह जानने के लिए काफी उत्साहित है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अपने इस मिशन से क्या सीखता है। नासा की तरफ से ट्वीट करते हुए लिखा गया कि, 'चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई। हम भी अपने डीप स्पेस नेटवर्क का उपयोग कर अपने मिशन कॉम्स की तैयारी में हैं, देखते हैं कि आप चंद्रयान 2 से क्या सीखते हैं।' इस दौरान नासा ने कुछ वर्षों में अपने चंद्रमा के मिशन की बात की।  

विज्ञापन


इधर, इसरो के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 ने दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। जानकारी के अनुसार, अभी तक ‘बाहुबली’ नाम से चर्चित जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट सामान्य तरीके से काम कर रहा है। 
विज्ञापन


इसरो चीफ के सिवन ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सफल रहा। यह 48वें दिन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। के सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग हमारी सोच से बेहतर रही। इसकी सफल लॉन्चिंग से खुशी है। ये वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, इसके लिए सभी वैज्ञानिकों को सैल्यूट। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed