फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA astronauts Butch Wilmore and Sunita Williams could return to Earth sooner under new plan

NASA: जल्द पृथ्वी पर लौट सकते हैं अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता, स्पेसएक्स कैप्सूल में करेगा बदलाव

Wed, 12 Feb 2025 06:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप कैनावेरल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप कैनावेरल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2025 06:33 AM IST
सार

नासा ने मंगलवार को बताया कि स्पेसएक्स अगले अंतरिक्ष मिशनों के लिए अपने कैप्सूल में बदलाव करेगा, ताकि विल्मोर और सुनीता को अप्रैल के बजाय मार्च के अंत तक या मध्य में वापस लाया जा सके। इससे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर उनके रहने का समय कम से कम दो सप्ताह कम होगा।

विज्ञापन
NASA astronauts Butch Wilmore and Sunita Williams could return to Earth sooner under new plan
सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नासा के दो अंतरिक्ष यात्री- बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स अब जल्द ही पृथ्वी पर लौट सकते हैं। नासा ने मंगलवार को बताया कि स्पेसएक्स अगले अंतरिक्ष मिशनों के लिए अपने कैप्सूल में बदलाव करेगा, ताकि विल्मोर और सुनीता को अप्रैल के बजाय मार्च के अंत तक या मध्य में वापस लाया जा सके। इससे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर उनके रहने का समय कम से कम दो सप्ताह कम होगा। बता दें कि बुच और सुनीता के अंतरिक्ष में पिछले सप्ताह आठ महीने पूरे हो चुके हैं। 

विज्ञापन


अंतरिक्ष एजेंसी के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने एक बयान में कहा, 'मानव अंतरिक्ष उड़ान में कई अप्रत्याशित चुनौतियां होती हैं।' उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्री जून में बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल पर वापस लौटने वाले थे, लेकिन कैप्सूल को अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने में समस्याएं हुईं, इसलिए नासा ने इसे खाली लौटाने का निर्णय लिया और दोनों को स्पेसएक्स को सौंप दिया। 
विज्ञापन


पुराने कैप्सूल का प्रक्षेपण 12 मार्च को निर्धारित 
स्टीव स्टिच ने आगे कहा कि स्पेसएक्स ने फिर नए कैप्सूल के लॉन्च में देरी की, जिससे बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के मिशन में समय लग गया। स्टिच ने कहा कि नए कैप्सूल के लिए अभी भी और अधिक काम की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अब नासा ने अपने अगले चालक दल के लिए एक पुराने कैप्सूल पर उड़ान भरने का निर्णय लिया है, जिसका प्रक्षेपण 12 मार्च को निर्धारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सिओम स्पेस की निजी उड़ान को टाला, बाद में भेजा जाएगा
ह्यूस्टन कंपनी एक्सिओम स्पेस द्वारा आयोजित निजी उड़ान को टाल दिया गया, जिसमें पोलैंड, हंगरी और भारत के अंतरिक्ष यात्री शामिल थे। अब इस उड़ान को बाद में अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा जाएगा। 


मार्च में इस समय तक लौट सकते हैं यात्री
अगर स्पेसएक्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने में सफल रहता है तो आईएसएस पर आठ महीने से फंसे यात्री कम से कम दो सप्ताह पहले लौट आएंगे। भारतवंशी सुनीता और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री विल्मोर के अलावा जापान और रूस के अंतरिक्ष यात्री भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर फंसे हुए हैं। नासा की यह योजना ऐसे समय में सामने आई है, जब राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि वे अंतरिक्ष में फंसे यात्रियों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि बाइडन प्रशासन ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी में दिलचस्पी नहीं ली। अब संभावना है कि आईएसएस पर फंसे सभी यात्री मार्च के दूसरे हफ्ते तक धरती पर लौट आएंगे।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed