फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA appointed An Indian-American aerospace industry expert AC Charania as new chief technologist

गौरव: NASA ने भारतीय मूल के चारणिया को बनाया चीफ टेक्नोलॉजिस्ट, स्पेस सेक्टर के दिग्गजों में हैं शुमार

Tue, 10 Jan 2023 02:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 10 Jan 2023 02:56 PM IST
सार

नासा में शामिल होने से पहले, चारणिया ने रोबोटिक्स में प्रोडक्ट स्ट्रैटजी  के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन के ब्लू मून लूनर लैंडर कार्यक्रम और नासा के साथ कई टेक्नोलॉजी पहलों पर काम किया है।

विज्ञापन
NASA appointed An Indian-American aerospace industry expert AC Charania as new chief technologist
AC Charania, NASA’s Chief Technologist - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय अमेरिकी एयरोस्पेस विशेषज्ञ एसी चारणिया को नासा ने अपना चीफ टेक्नोलॉजिस्ट नियुक्त किया है। वह प्रौद्योगिकी नीति और अंतरिक्ष कार्यक्रमों पर नासा चीफ बिल नेल्सन के प्रमुख सलाहकार के रूप में काम करेंगे। 

विज्ञापन


नासा की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि एसी चारणिया नासा के छह मिशनों की जरूरतों के साथ एजेंसी के प्रौद्योगिकी निवेश का काम देखेंगे। साथ ही संघीय एजेंसियों, निजी क्षेत्र और बाहरी शेयरहोल्डर्स के साथ प्रौद्योगिकी सहयोग की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन


चारणिया ने अपने बयान में कहा, 21 वीं सदी में हम जिस तरह की प्रगति चाहते हैं, वह हमारे मिशनों को निष्पादित करने के लिए टेक्नोलॉजी एक पोर्टफोलियो को चुनने पर निर्भर है। चारणिया ने कहा, नासा के भीतर और बाहर  अविश्वसनीय अवसर हैं। मैं अब अंतरिक्ष और विमानन प्रगति को बढ़ाने के लिए नासा के साथ काम करने के अवसर का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेस सेक्टर के दिग्गजों में शुमार हैं चारणिया 
नासा में शामिल होने से पहले, चारणिया ने रोबोटिक्स में प्रोडक्ट स्ट्रैटजी  के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन के ब्लू मून लूनर लैंडर कार्यक्रम और नासा के साथ कई टेक्नोलॉजी पहलों पर काम किया है। इसके अलावा चारणिया स्पेस टूरिज्म कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक (अब वर्जिन ऑर्बिट) लॉन्चरवन स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल प्रोग्राम के लिए रणनीति और बिजनेस डेवलपमेंट में भी काम किया है। चारणिया ने जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने एमोरी विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री भी ली है। 


भव्या लाल की जगह लेंगे चारणिया
एसी चारणिया, भातरवंशी भव्या लाल की जगह लेंगे। भव्या लाल नासा की एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर हैं। वह कार्यवाहक चीफ टेक्नोलॉजिस्ट के रूप में अब तक चारणिया का काम भी देख रहीं थीं। भव्या लाल ने कहा, नासा के हर मिशन में तकनीक की भूमिका अहम रहती है। ऐसे में तेजी से बदलते प्रौद्योगिकी सेक्टर के प्रबंधन में अनुभवी एसी चारणिया को नासा में देखने के लिए उत्सुक हूं। 



अमेरिकी टोल रोड प्राधिकार में निदेशक बने स्वपन धैर्यवान
टेक्सास प्रांत में फोर्ट बेंड टॉल रोड अथॉरिटी और ग्रांड पार्कवे टॉल रोड अथॉरिटी के निदेशक मंडल में भारतीय मूल के स्वपन धैर्यवान को शामिल किया गया है। प्रीसिंक्ट थ्री के आयुक्त एंडी मेयर्स ने ग्रांड पार्कवे टॉलवे के निदेशक मंडल में धैर्यवान की नियुक्ति का ऐलान करते हुए कहा कि वह एक प्रमाणित सार्वजनिक लेखाकार हैं और जनता के पैसे की अच्छी देखभाल की अहमियत समझते हैं। इस स्वायत्तशासी निकाय के निदेशक के तौर पर 57 वर्षीय धैर्यवान रखरखाव, विस्तार, बजट और आर्थिक प्रभाव से जुडी गतिविधियों की देखरेख करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed