फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA and UAE praised and agencies expressed desire to work with ISRO

नासा से लेकर दुनिया के कई देशों ने इसरो को सराहा, कहा- चंद्रयान 2 ने हमें भी प्रेरणा दी

Sun, 08 Sep 2019 12:25 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Sun, 08 Sep 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
NASA and UAE praised and agencies expressed desire to work with ISRO
chandrayan -2 - फोटो : ISRO
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का चंद्रयान 2 मिशन भले लैंडिंग के दौरान संपर्क टूटने से 95 फीसदी सफल बताया जा रहा है लेकिन इससे कहीं अधिक अहम बात यह है कि पूरी दुनिया ने इस मिशन को सराहा है। यहां तक कि दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी नासा ने तो भविष्य में साथ मिलकर काम करने तक की इच्छा जताई है। ऐसा ही कुछ संयुक्त अरब अमीरात की अंतरिक्ष एजेंसी ने भी कहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात की अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी ने कहा है कि चांद पर उतरने जा रहे चंद्रयान 2 से संपर्क भले टूट गया हो लेकिन इसरो को हमारा पूर्ण समर्थन है। भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खुद को एक रणनीतिक खिलाड़ी के तौर पर साबित किया है और इसके विकास और उपलब्धियों में भागीदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं नासा ने भी इस बारे में कहा कि अंतरिक्ष एक कठोर जगह है। हम इसरो के मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 2 को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने अपनी इस यात्रा से हमें भी प्रेरित किया है और हम भविष्य में साथ मिलकर अपने सौर मंडल के नए आयामों को खोजने के अवसरों को लेकर उत्साहित हैं।
 

 

ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने भी की तारीफ

इसी क्रम में ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने भी कहा कि विक्रम लैंडर चंद्रमा पर अपने मिशन को साकार करने के लिए सिर्फ कुछ किलोमीटर की दूरी पर था। हम इसरो की पूरी टीम की उनके प्रयासों और अंतरिक्ष में अपनी यात्रा जारी रखने की प्रतिबद्धता कायम रखने के लिए सराहना करते हैं।
 

मॉरिशस बोला- विश्व लेगा भारत से प्रेरणा

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने इसरो की टीम और भारत सरकार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं भारत सरकार और इसरो की टीम को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को उतारने की उनकी कोशिश के लिए बधाई देना चाहता हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि इस बार सफल लैंडिंग नहीं हो पाई लेकिन दुनिया भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की ताकत को पहचान गई है। हम भविष्य में मॉरीशस और इसरो टीम के बीच सहयोगी प्रयासों के लिए तत्पर हैं।'
 

भूटानी प्रधानमंत्री ने दी इसरो को बधाई, कहा- साहस और हौसला काबिले तारीफ

भूटान के प्रधानमंत्री लोटे टीशिंग ने भी भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान मिशन को लेकर शुभकामनाएं दी। पीएम लोटे टीशिंग ने चंद्रयान को लेकर कहा कि हमें आज भारत और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान-2 की लैंडिंग में आखिरी समय में कुछ चुनौतियां देखी गईं लेकिन जिस तरह इसरो के वैज्ञानिकों ने साहस और कड़ी मेहनत दिखाई है वह ऐतिहासिक है। 

उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भली-भांती जानता हूं। मुझे कोई संदेह नहीं है कि वह और उनकी इसरी टीम एक दिन इस मिशन को पूरा कर दिखाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed