फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nancy Pelosi Tibet created atmosphere from Taiwan land America gave this great confidence China Crisis

Nancy Pelosi: ताइवान की जमीन से तिब्बत ने बनाया माहौल, अमेरिका ने दिलाया यह बड़ा भरोसा!

Thu, 04 Aug 2022 10:30 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:30 PM IST
सार

ताइवान में तिब्बत के प्रतिनिधियों की अमेरिकी सांसद नैंसी पेलोसी से मुलाकात के दौरान चीन ने तिब्बती कम्युनिटी की ओर से बनाए जाने वाले एक बड़े फेस्टिवल को मंजूरी दे दी। सूत्रों का कहना है कि चीन ने तकरीबन 20 साल से तिब्बत के इलाके में मनाए जाने वाले इस बड़े फेस्टिवल को प्रतिबंधित कर दिया था।

विज्ञापन
Nancy Pelosi Tibet created atmosphere from Taiwan land America gave this great confidence China Crisis
ताइवान में नैंसी पेलोसी से मुलाकात करते तिब्बत कार्यालय के प्रतिनिधि। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूरी दुनिया में इस वक्त चर्चा इस बात की हो रही है कि अमेरिकी सांसद नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन की नाराजगी कहां तक जाएगी। दुनिया के देशों में डर इस बात का बना हुआ है कि नैंसी पेलोसी की इस यात्रा के बाद कहीं चीन जल्द ही ताइवान पर हमला न कर दे। वहीं, पूरी दुनिया जब इस उधेड़बुन में फंसी हुई है कि ताइवान को लेकर चीन का अगला कदम क्या होने वाला है। तब तिब्बत ने अमेरिकी सांसद से मुलाकात कर न सिर्फ बड़ा संदेश दिया है बल्कि तिब्बत की आजादी का बड़ा माहौल भी बना लिया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जब नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ। तभी ताइवान की राजधानी में तिब्बत कार्यालय के प्रतिनिधि केलसांग ग्यालेसेन बाबा ने नैंसी पेलोसी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान तिब्बत कार्यालय के प्रतिनिधि से नैंसी पेलोसी ने धर्मगुरु दलाई लामा की सेहत के बारे में पूछा। तिब्बत के प्रतिनिधि केलसांग ने धर्मगुरु दलाई लामा की सेहत के बारे में विस्तार से पेलोसी से चर्चा की। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी मुलाकात के दौरान तिब्बत के प्रतिनिधि ने अमेरिकी प्रतिनिधि के सामने तिब्बत के बुरे हालातों के बारे में पूरी जानकारी दी। इसके अलावा चीन की ओर से तिब्बत में हो रहे अत्याचार के बारे में भी विस्तार से बताया। इस मुलाकात के दौरान नैंसी पेलोसी ने तिब्बत के प्रतिनिधि को भरोसा दिलाया कि अमेरिकी सरकार तिब्बत के लोगों के साथ शुरुआत से खड़ी है। ताइवान में तिब्बत कार्यालय से ताल्लुक रखने वाले सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी सांसद नैंसी पेलोसी ने उनको भरोसा दिलाया कि वह ताइवान में हुई तिब्बत के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता और उनकी समस्याओं को अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने भी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी सांसद के साथ तिब्बत के प्रतिनिधियों की हुई वार्ता में उनकी समस्याओं को दूर करने के बारे में न सिर्फ चर्चा हुई, बल्कि शांतिपूर्वक चलाए जा रहे आंदोलनों की प्रशंसा भी नैंसी पेलोसी ने की। तिब्बत की ओर से चलाए जा रहे शांतिपूर्वक आंदोलनों में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधियों का मानना है कि वह लगातार चीन की ओर से किए जाने वाले तिब्बत और वहां के लोगों के प्रति गलत व्यवहार की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आवाज उठाते रहे हैं। 

दूसरी ओर ताइवान में तिब्बत के प्रतिनिधियों की अमेरिकी सांसद नैंसी पेलोसी से मुलाकात के दौरान चीन ने तिब्बती कम्युनिटी की ओर से बनाए जाने वाले एक बड़े फेस्टिवल को मंजूरी दे दी। सूत्रों का कहना है कि चीन ने तकरीबन 20 साल से तिब्बत के इलाके में मनाए जाने वाले इस बड़े फेस्टिवल को प्रतिबंधित कर दिया था। इस आयोजन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हर साल मनाए जाने वाले इस आयोजन में तिब्बत के हजारों लोग पहुंचते थे, लेकिन आखिरी बार या आयोजन जुलाई 2002 में हुआ था। उसके बाद चीन सरकार ने इस आयोजन पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि इस बार चीन सरकार की ओर से तिब्बतियों के बड़े फेस्टिवल को मनाने की अनुमति दी गई है। तिब्बत से जुड़े लोगों का कहना है कि चीन की घुसपैठ से पहले यह आयोजन बहुत धूमधाम से मनाया जाता था। बाद में इसकी चमक चीनी सेना और वहां की सरकार ने कम कर दी।

विदेशी मामलों के जानकार और दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर अभिषेक कहते हैं कि निश्चित तौर पर ताइवान में अमेरिकी सांसद नैंसी कॉलोनी का दौरा चीन को चुभने वाला ही है। अभिषेक कहते हैं कि दरअसल चीन ताइवान की मजबूत अर्थव्यवस्था खासतौर से तकनीकी मामलों में उसकी दक्षता पर अपना कब्जा चाहता है। यही वजह है कि वह लगातार ताइवान को न सिर्फ धमकियां देता रहता है, बल्कि वहां पर अपनी सेना को एक्टिव करके तमाम तरीके से डराने के लिए प्रयास करता रहता है।

 
अभिषेक कहते हैं कि कोरोना काल के दौरान जिस तरीके से ताइवान ने पूरी दुनिया में तकनीकी के सहारे महामारी से लड़ने में मदद की। विदेशी मामलों के जानकार लेफ्टिनेंट कर्नल आरूष चक्रवर्ती बताते हैं कि चीन मानसिक तौर पर तो इस बात से पहले से ही तैयार था कि अमेरिका ताइवान के साथ खड़ा हुआ है, लेकिन अचानक अमेरिकी प्रतिनिधि की इस यात्रा से चीन बौखला गया है। यही वजह है कि चीन ने ताइवान के इलाके में अपनी सेना की घुसपैठ की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed