फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mysterious stickers with QR codes placed on a thousand graves in Munich cemeteries, police investigating

Germany: म्यूनिख के कब्रिस्तानों में एक हजार कब्रों पर लगे क्यूआर कोड वाले रहस्यमयी स्टीकर, पुलिस कर रही जांच

Wed, 19 Feb 2025 06:39 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: बशु जैन Updated Wed, 19 Feb 2025 06:39 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि 5x3.5-सेंटीमीटर (1.95x1.2-इंच) के क्यूआर कोड वाले स्टीकर को स्कैन करने पर कब्र में दफन व्यक्ति का नाम और कब्रिस्तान में उसका स्थान पता चलता है। इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं मिल रही है। क्यूआर कोड किसने, कब और क्यों लगाए गए हैं, इसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mysterious stickers with QR codes placed on a thousand graves in Munich cemeteries, police investigating
कब्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

जर्मनी के म्यूनिख शहर के तीन कब्रिस्तानों में एक हजार से ज्यादा कब्र और लकड़ी के क्रॉस पर क्यूआर कोड लगे रहस्यमयी स्टीकर लगाए गए हैं। क्यूआर कोड किसने, कब और क्यों लगाए गए हैं, इसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 5x3.5-सेंटीमीटर (1.95x1.2-इंच) के क्यूआर कोड वाले स्टीकर को स्कैन करने पर कब्र में दफन व्यक्ति का नाम और कब्रिस्तान में उसका स्थान पता चलता है। इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता क्रिश्चियन ड्रेक्सलर ने बताया कि इसके पीछे हमें कोई पैटर्न नहीं मिला है। ये स्टीकर्स पुरानी और नई दोनों कब्रों पर लगाए गए हैं। जिन कब्रों पर लेकर लकड़ी का क्रॉस लगा है, उन पर भी स्टीकर्स लगे हैं। ये स्टिकर वाल्डफ्रीडहोफ, सेंडलिंगर फ्रीडहोफ और फ्रीडहोफ सोल्न कब्रिस्तानों में लगाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कब्रों पर स्टीकर्स लगाते हुए किसी व्यक्ति को देखा है तो वे इसकी सूचना कब्रिस्तान प्रशासन को दे सकते हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कौन है? इसके अलावा पुलिस संपत्ति के नुकसान की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जब कब्रों पर लगे स्टिकर हटाए गए तो उन पर लगे पत्थर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए और उनका रंग उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएफडी पार्टी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे 30 हजार लोग
जर्मनी के आम चुनाव को एक सप्ताह रह गया है। इससे पहले धुर दक्षिणपंथी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) के खिलाफ लोग सड़कों पर आ गए थे। रविवार को बर्लिन में करीब 30 हजार लोगों ने  पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया और निष्पक्ष चुनाव की मांग की थी। पिछले सप्ताहांत म्यूनिख में भी इसी तरह के एक प्रदर्शन में सवा लाख लोग शामिल हुए थे। कई लोगों नेअल्टरनेटिव फॉर जर्मनी की निंदा करते हुए नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं। 


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed