{"_id":"6050e221cec2d66cbe2a9e69","slug":"myanmar-tainted-bullets-on-people-demonstrating-peacefully-two-killed-in-yangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार में हिंसा : गोलीबारी में यंगून में दो और प्रदर्शनकारियों की मौत, डेढ़ माह में 149 की गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार में हिंसा : गोलीबारी में यंगून में दो और प्रदर्शनकारियों की मौत, डेढ़ माह में 149 की गई जान
Tue, 16 Mar 2021 10:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यंगून
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यंगून
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
म्यामांर में मचा है बवाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ मंगलवार सुबह विभिन्न हिस्सों में लोगों ने छोटे-छोटे समूहों में शांतिपूर्ण मार्च निकाले। इस दौरान भी सुरक्षा बलों ने हिंसक कार्रवाई का सहारा लिया। इसमें यंगून में कम से कम दो लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
म्यांमार के सबसे बड़े शहर यंगून में मंगलवार को भी हिंसा की खबरें आईं। यंगून में अब तक सबसे अधिक प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों की हिंसक कार्रवाई में अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस ने यंगून के आसपास के इलाकों में मंगलवार को भीड़ पर रबर की गोलियां दागीं, जहां दो लोगों की मौत की खबर है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को कहा था कि म्यांमार में एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट होने के बाद से कम से कम 149 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की प्रवक्ता रवीना समदसानी ने कहा कि सोमवार को कम से कम 11 लोगों की मौत हुई जबकि सप्ताहांत में 57 लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
यूएन महासचिव ने जताया दुख
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने म्यांमा में बढ़ती हिंसा पर दुख जताया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वहां सैन्य दमन समाप्त करने में मदद करने के लिए सामूहिक एवं द्विपक्षीय रूप से काम करने की अपील की है। गुतारेस ने एक बयान में कहा कि म्यांमार की सेना द्वारा की जा रही प्रदर्शनकारियों की हत्याएं और मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां संयम, वार्ता और देश को लोकतांत्रिक पथ पर वापस लाने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अपील की अवहेलना है।