फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar: Protesters set fire to Chinese 32 factories in Yangon, billions rupees loss in protest

म्यांमार: चीन की 32 फैक्ट्रियों में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग, अरबों का हुआ नुकसान

Wed, 17 Mar 2021 07:06 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यंगून
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यंगून Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 17 Mar 2021 07:06 AM IST
विज्ञापन
Myanmar: Protesters set fire to Chinese 32 factories in Yangon, billions rupees loss in protest
म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद लोगों में आक्रोश - फोटो : सोशल मीडिया

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट का समर्थन करना चीन को भारी पड़ता दिख रहा है। चीनी निवेश वाली कुल 32 फैक्ट्रियों पर हमले होने के बाद चीन को नुकसान झेलना पड़ रहा है। लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने म्यांमार की क्रूर सेना की सहायता करने पर अपना गुस्सा चीनी फैक्ट्रियों पर निकाला है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने चीन की 32 फैक्टरियों में लगाई आग 
म्यांमार के शहर यंगून में चीन के निवेश वाली करीब 32 फैक्ट्रियां हैं जिन पर हमले हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने इन फैक्ट्रियों में आगजनी की और साथ ही कई सारी फैक्ट्रियों को लूटा भी। दरअसल, म्यांमार में तख्तापलट के पीछे चीन का हाथ बताया जा रहा है, जो लंबे समय से वहां की लोकतांत्रित सरकार से खुश नहीं था।
विज्ञापन


हमलों में 260 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
म्यांमार में स्थित चीनी दूतावास के अनुसार, यंगून में चीन कुल 32 फैक्ट्रियों पर हमले में लगभग 260 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इन फैक्टरियों में काम करने वाले चीन के दो नागरिक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चीनी विदेश मंत्रालय ने हमले को रोकने और चीनी कर्मचारियों व उद्यमों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए म्यांमार की सेना से बात की है। साथ ही चीन ने हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों को दंडित करने को भी कहा है।

म्यांमार ने फैक्टरियों वाले इलाके में घोषित किया मॉर्शल ला
चीनी सरकार के इस फैसले के बाद म्यांमार की सैन्य सरकार ने इन फैक्ट्रियों वाले इलाके में मार्शल लॉ घोषित कर दिया है। म्यांमार के आम लोगों ने चीन के इस बयान की कड़ी निंदा की है। म्यांमार के लोगों में चीन के खिलाफ आक्रोश रोजाना बढ़ता जा रहा है।

सोशल मीडिया में म्यांमार के खिलाफ लोगों ने दिखाया गुस्सा
सोशल मीडिया पर दस लाख से अधिक लोगों ने चीन के बयान की निंदा की है। एक यूजर ने लिखा कि हम पूरी तरह से अपने हितों के लिए खड़े होकर चीनी दूतावास के बयान की कड़ी निंदा करते हैं।

शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों लोगों की जान जाने के बावजूद चीन सैन्य शासन की निंदा करने में विफल रहा है। ऐसे ही कई सारे यूजर्स ने सोशल मीडिया पर चीन के खिलाफ बातें लिखी हैं। 


म्यांमार में अब तक 138 प्रदर्शनकारी गवां चुके हैं जान
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि एक फरवरी को हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे म्यांमार के कम से कम 138 प्रदर्शनकारी अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed