फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Myanmar Army admitted lost contact with strategically important military headquarters

Myanmar: सेना ने माना- रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सैन्य मुख्यालय से संपर्क टूटा, मिलिशिया समूह का कब्जा

Wed, 07 Aug 2024 05:34 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 07 Aug 2024 05:34 AM IST
सार

Myanmar: लाशियो शहर में सेना की उत्तर-पूर्वी कमान पर मिलिशिया समूह का कब्जा सैन्य सरकार के लिए झटका है। सत्तारूढ़ सैन्य परिषद प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने सरकारी टीवी पर सैन्य अड्डे का नियंत्रण छिनने का अस्पष्ट विवरण दिया।

विज्ञापन
Myanmar Army admitted lost contact with strategically important military headquarters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

म्यांमार के सैन्य शासन ने आखिरकार मान लिया है कि उत्तर-पूर्व में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सैन्य मुख्यालय के कमांडरों के साथ उसका संपर्क टूट गया है। इस स्वीकारोक्ति से एक मिलिशिया समूह के इस दावे को बल मिला है कि उसने इस अड्डे पर कब्जा कर लिया है। लाशियो शहर में सेना की उत्तर-पूर्वी कमान पर मिलिशिया समूह का कब्जा सैन्य सरकार के लिए झटका है।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ सैन्य परिषद प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने सरकारी टीवी पर सैन्य अड्डे का नियंत्रण छिनने का अस्पष्ट विवरण दिया। उन्होंने कहा, उत्तरी शान राज्य में सुरक्षा बलों ने चौकियां छोड़ीं, क्योंकि लोगों को सुरक्षित रखना प्राथमिकता थी। उन्होंने जातीय प्रतिरोधी ताकतों एवं ‘देशद्रोही कीड़ों’ के विरुद्ध साथ काम करने के लिए दुष्प्रचार का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन


सेना की अपमानजनक हार
‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटेजिक स्टडीज’ के विश्लेषक मॉर्गन माइकल्स ने कहा, उत्तर-पूर्वी कमान पर शासन का नियंत्रण छिनना उसकी सबसे अपमानजनक हार है। लाशियो के बिना शासन के लिए अन्य चौकियां बचाना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed