{"_id":"6845c6487d921bcb0d02502d","slug":"mutual-respect-understanding-will-continue-to-guide-our-nations-yunus-appreciates-pm-modi-s-message-on-eid-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: पीएम मोदी के शुभकामना संदेश पर यूनुस ने दिया धन्यवाद, कहा- ये अवसर आपसी भावना को मजबूत करने वाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: पीएम मोदी के शुभकामना संदेश पर यूनुस ने दिया धन्यवाद, कहा- ये अवसर आपसी भावना को मजबूत करने वाला
Sun, 08 Jun 2025 10:50 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:50 PM IST
सार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने ईद-अल-अजहा के मौके पर पीएम मोदी की तरफ से भेजे गए शुभकामना संदेश का जवाब दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को उनके विचारशील संदेश, शुभकामनाओं धन्यवाद दिया और दोनों देशों के प्रगति की कामना की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ईद-अल-अजहा पर बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को भेजे गए शुभकामना संदेश के जवाब में उन्होंने हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होंने इस अवसर को भारत और बांग्लादेश के बीच आपसी सम्मान और समझ की भावना को मजबूत करने वाला बताया।
यह भी पढ़ें - Pakistan: इमरान खान को 11 जून को जमानत मिलने की संभावना, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता का बड़ा दावा
ईद-अल-अजहा आत्ममंथन का पर्व है- यूनुस
अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि 'मैं प्रधानमंत्री मोदी के विचारशील संदेश, शुभकामनाओं और भारतवासियों के लिए दिए गए स्नेहपूर्ण शब्दों की सराहना करता हूं। यह हमारे दोनों देशों के साझा मूल्यों को दर्शाता है।' उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा कि 'ईद-अल-अजहा आत्ममंथन का पर्व है, जो समाज में एकता, त्याग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है।'
विज्ञापन
पीएम मोदी ने 4 जून को दी थी शुभकामनाएं
मोहम्मद यूनुस ने यह पत्र 6 जून को पीएम मोदी को लिखा और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा भी किया। उन्होंने भारत के लोगों के लिए स्वास्थ्य, शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने 4 जून को मोहम्मद यूनुस को शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि ईद-अल-अजहा भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है, जिसे देश के मुसलमान बड़ी श्रद्धा और उल्लास से मनाते हैं। उन्होंने इस पर्व को बलिदान, करुणा और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए एक शांतिपूर्ण और समावेशी विश्व की नींव बताया।
यह भी पढ़ें - US-China Trade Talks: लंदन में अमेरिका-चीन वार्ता से पहले उपजा नया विवाद, टैरिफ पर बने समझौते पर मंडराया खतरा
बिम्सटेक सम्मेलन में हुई मोदी और यूनुस की मुलाकात
इससे पहले अप्रैल में पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस की मुलाकात बैंकॉक में बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान हुई थी, जहां पीएम मोदी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर दिया था। दोनों नेताओं ने विश्वास जताया कि भारत-बांग्लादेश संबंध आपसी चर्चा और समझ से आगे बढ़ते रहेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन