{"_id":"5ef9802f8ebc3e42d966dbe4","slug":"mumbai-terror-attack-mastermind-hafiz-saeed-s-indian-origin-lawyer-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के भारतीय मूल के वकील का निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के भारतीय मूल के वकील का निधन
Mon, 29 Jun 2020 11:16 AM IST
आसिम खान
पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
हाफिज सईद (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के भारतीय मूल के वकील का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। भारत में जन्मे अब्दुल्ला खान डोगर ने रविवार को एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बंटवारे के बाद डोगर का परिवार भारत के उत्तर प्रदेश के रामपुर से पाकिस्तान चले गए थे।
विज्ञापन
वह लाहौर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मामून राशिद शेख के ससुर थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।डोगर कई वर्षों तक जमात-उद-दावा के प्रमुख के वकील रहे और 2008 मुंबई आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी अदालतों में उन्होंने सईद के मामले की पैरवी की थी। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
वह आतंक वित्तपोषण मामलों में भी सईद के प्रमुख वकील थे। इस मामले में सईद को 11 साल की सजा सुनाई गई थी। डोगर ने पूर्व सैन्य तानाशाह जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के तख्तापलट को 1999 में उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। इसके अलावा उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ उनकी पत्नी कुलसुम नवाज का केस भी लड़ा था।
विज्ञापन