फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका को ढूंढते-ढूंढते पहुंचा पाकिस्तान, 6 साल की सजा काटकर आज लौट रहा हिंदुस्तान

Tue, 18 Dec 2018 08:46 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 18 Dec 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Mumbai man Ansari will release on tuesday for Pakistan jail
Hamid Nehal Ansari

पाकिस्तान की जेल में छह साल तक रहने वाले भारतीय युवक हामिद निहाल अंसारी की सजा की अवधि शनिवार को पूरी हो चुकी है। मंगलवार को वह भारत वापस लौटेंगे। नवंबर 2012 में पाकिस्तान के कोहाट में अंसारी को हिरासत में लिया गया था।

loader
Mumbai man Ansari will release on tuesday for Pakistan jail
Haunted Phone Number - फोटो : social media
अंसारी साल 2012 में ऑनलाइन दोस्ती के बाद लड़की से अवैध तरीके से मिलने पाकिस्तान पहुंचे थे। वह अफगानिस्तान से पाकिस्तान में अवैध रूप से दाखिल हो गए थे। पाकिस्तान में उन्हें भारतीय जासूस और पाक विरोधी अपराध करने वाला कहा गया। मुंबई के रहने वाले हामिद निहाल अंसारी को पाकिस्तान की जेल में तीन साल की सजा सुनाई गई थी। वह पेशावर की सेंट्रल जेल में कैद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai man Ansari will release on tuesday for Pakistan jail
ansari
उनके माता-पिता लंबे समय से अपने बेटे की रिहाई की मांग कर रहे थे।अंसारी के पास मैनेजमेंट साइंस की डिग्री है और लापता होने से कुछ दिन पहले ही मुंबई के कॉलेज में लेक्चरर की नौकरी लगी थी। अंसारी की मां फैजिया अंसारी मुंबई में हिंदी की प्रोफेसर और कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल हैं और पिता निहाल अंसारी बैंकर हैं।
Mumbai man Ansari will release on tuesday for Pakistan jail
Arrest
वह उसी लड़की से मिलने पाकिस्तान पहुंचे थे, जिससे उनकी ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। अवैध रूप से घुसने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया और पाकिस्तानी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया। उनपर फर्जी पाकिस्तानी आईडी कार्ड रखने का भी आरोप लगा और 15 दिसंबर, 2015 को तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई।  

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता जतिन देसाई ने एक न्यूज वेबसाइट से कहा कि हामिद पाकिस्तान जाने के लिए अड़े थे। उन्होंने कई बार वीजा के लिए आवेदन किया लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिल सका। कोहाट की एक लड़की से उनकी दोस्ती हुई थी। वीजा न मिलने के बाद उन्होंने कोहाट के स्थानीय लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया। जतिन पाकिस्तान और भारत के बीच कैदियों के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
Mumbai man Ansari will release on tuesday for Pakistan jail
court - फोटो : PTI
हाल ही में पाकिस्तान के कोर्ट ने इस मामले में सरकार को आदेश दिया था कि भारतीय कैदी की सजा के पूरे होते ही उसकी देश वापसी की जाए। जितनी भी औपचारिकताएं हैं, उन्हें महीनेभर में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed