फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Muhammad Yunus says ‘free and fair' polls to be held after ‘vital’ reforms in Bangladesh

Bangladesh: ‘हसीना ने देश की अर्थव्यस्था को पंगु बना दिया’, मुहम्मद यूनुस बोले- अब निष्पक्ष चुनाव होंगे

Mon, 26 Aug 2024 02:00 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Aug 2024 02:00 AM IST
सार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा है कि पिछली शेख हसीना की सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था को पंगु बना दिया है। 

विज्ञापन
Muhammad Yunus says ‘free and fair' polls to be held after ‘vital’ reforms in Bangladesh
मुहम्मद यूनुस - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा है कि देश में महत्वपूर्ण सूधारों के बाद यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने कहा कि शेख हसीना की सरकार ने देश की अर्थ व्यवस्था को ‘पंगु’ बना दिया था। 

विज्ञापन


टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए यूनुस ने कहा, "प्रशासन, न्यायपालिका, चुनाव आयोग, चुनाव प्रणाली, कानून-व्यवस्था और सूचना प्रवाह प्रणालियों में आवश्यक सुधार की जरूरत है। इसके बाद छात्रों और जन समूह के विरोध प्रदर्शन के सफल परिणाम के लिए फलस्वरूप यहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव होंगे।   
विज्ञापन


84 साल के यूनुस अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार हैं जो कि इस समय प्रधानमंत्री पद के समकक्ष है। यूनुस ने कहा कि उनकी अंतरिम सरकार संस्थानों को मजबूत करेगी और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए विकेंद्रीकरण सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे सामने पहाड़ जैसी चुनौतियां हैं। उन्होने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनुस ने अपने 26 मिनट के भाषण में अपनी अंतरिम सरकार के कार्यकाल की कोई समय सीमा नहीं बताई लेकिन स्वीकार किया कि "हर कोई यह जानने में रुचि रखता है कि हमारी सरकार कब जाएगी"।

मुख्य सलाहकार ने  अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार को फासीवादी निरंकुश शासक बताया। उन्होंने कहा कि हसीना सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और शिक्षा प्रणाली को पंगु बना दिया। लोगों की आवाज को दबाने के लिए उन्हें डराना-धमकाना पड़ा और यातनाएं दी गईं। 

'सौर पैनल कारखानों को बांग्लादेश स्थानांतरित करें'
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनुस ने रविवार को आग्रह किया कि चीन को अपने कुछ सौर पैनल कारखानों को बांग्लादेश में स्थानांतरित करने की संभावना तलाशनी चाहिए। गौरतलब है कि चीन अपने सौर पैनलों के लिए बढ़ते निर्यात प्रतिबंधों का सामना कर रहा है।


शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के गिरने के बाद आठ अगस्त को अंतरिम सरकार का कार्यभार संभालने वाले यूनुस ने यह बात ढाका में चीन के राजदूत याओ वेन से कही। वेन ने यहां उनसे मुलाकात की। सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के अनुसार, बैठक के दौरान यूनुस ने बीजिंग और ढाका के बीच घनिष्ठ आर्थिक सहयोग का आह्वान किया तथा चीनी निवेशकों से अपने संयंत्रों को बांग्लादेश में स्थानांतरित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed