फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Landslide in Japan due to heavy rain, 2 people killed and 20 missing

हादसा: भारी बारिश से जापान में भूस्खलन, 2 लोगों की मौत और 20 हुए लापता

Sat, 03 Jul 2021 05:03 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 05:03 PM IST
सार

जापान की राजधानी टोक्यो में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें सामने आई हैं। अतामी शहर में मिट्टी धंसने से कई मकान तबाह हो गए हैं, वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग लापता है। रेस्क्यू टीम तलाश करने में जुटी है। 

विज्ञापन
Landslide in Japan due to heavy rain, 2 people killed and 20 missing
जापान में भारी बारिश और भूस्खलन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जापान की राजधानी टोक्यो के दक्षिण पश्चिमी शहर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद राहत एवं बचाव अभियान तेज हो गया है। इसमें सेना के करीब 1,000 से अधिक जवान, दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी जुटे हैं। भूस्खलन के बाद गाद के तेज प्रवाह में मकानों और कारों के बहने के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा, अतामी में 19 लोगों को बचाया गया है और 130 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। कैबिनेट की आपात बैठक के बाद उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है और दो व्यक्ति घायल हैं, जबकि अभी और लोगों के लापता होने की आशंका है। इससे पूर्व आपदा अधिकारियों ने बताया था कि 20 लोग लापता हैं लेकिन यह संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन


सुगा ने बताया कि क्षेत्र में अब भी भारी बारिश हो रही है। लेकिन इस कठिन परिस्थिति में भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर सतर्कता बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की है। सुगा के अनुसार सैनिक, दमकलकर्मी और अन्य बचावकर्मी तटरक्षक की मदद से अतामी में सड़कों पर जमा गाद को साफ करने के काम में जुटे हैं। इस अभियान में ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश की वजह से काली मिट्टी का एक पहाड़ नीचे गिर गया, जिसने कई सड़कों और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस दौरान कई गाड़ियां भी बह गई हैं। इलाके में रहने वाले लोग असहाय होकर अपने आंखों के सामने घरों को टूटते और वाहनों को नुकसान पहुंचते हुए देख रहे हैं। जापान के कुछ हिस्सों में इस हफ्ते की शुरुआत से मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी वजह से यहां की छोटी-बड़ी सभी नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। दमकल और पुलिसकर्मियों के साथ ही आत्मरक्षा बल बचाव अभियान में शामिल हैं।

भारी बारिश बनी मुसीबत
फुटेज में पर्वत की ओर मिट्टी घंसते और मकानों पर गिरते तथा अपने रास्ते में आयी कारों को बहाकर ले जाते हुए दिख रही है। एनएचके की टीवी फुटेज में पुल के एक हिस्से को ढहते हुए देखा जा सकता है। अतामी राजधानी टोक्यो से करीब 100 किलोमीटर दूर दक्षिणपश्चिम में स्थित शिजुओका प्रांत में समुद्र के किनारे का एक रिजॉर्ट इलाका है।


पिछले साल भी बारिश ने मचाई थी तबाही
इससे पहले, पिछले साल जुलाई में लगातार बारिश की वजह से जापान के दक्षिणी इलाके में बाढ़ आ गई थी। भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर थीं और भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। मकानों तथा सड़कों को भी नुकसान पहुंचा था। पिछले साल बाढ़ में कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed