फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Motorcyclist Sikh invoices, officials apologized for not wearing helmet

पाकिस्तान में हेलमेट नहीं पहनने पर बाइकसवार सिख का चालान काटा, फिर अधिकारियों ने मांगी माफी

Thu, 24 Jan 2019 09:06 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, पेशावर
भाषा, पेशावर Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 24 Jan 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist Sikh invoices, officials apologized for not wearing helmet
सिख

पेशावर में हेलमेट नहीं पहनने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने बाइकसवार एक सिख व्यक्ति का चालान काट दिया। पगड़ी पहनने के कारण सिखों को बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने की छूट है। इसके बावजूद सिख बाइकसवार का चालान काट दिया गया। गलती का एहसास होने के बाद यातायात पुलिस प्राधिकरण ने गुरुवार को सिख समुदाय से माफी मांगी। 

विज्ञापन


ट्रैफिक वार्डन ने हेलमेट नहीं पहनने पर मोटरसाइकिल चला रहे एक सिख युवक का मंगलवार को चालान काट दिया था। यातायात पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वार्डन ने गलती से चालान काट दिया था। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में प्रांतीय विधानपालिका के इस मामले पर बहस करने की संभावना है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, सिख समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले से अधिकारियों को अवगत कराया था। इसके बाद उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से माफी मांगी। प्रवक्ता ने बताया कि सिखों को मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने से छूट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed