{"_id":"611b5c274c24ec6dce07f046","slug":"mothers-request-daughter-had-gone-to-join-isis-taliban-will-not-leave-her-bring-her-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की गुहार: आईएसआईएस में शामिल होने गई थी बेटी, तालिबानी उसे छोड़ेंगे नहीं, वापस बुला लो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मां की गुहार: आईएसआईएस में शामिल होने गई थी बेटी, तालिबानी उसे छोड़ेंगे नहीं, वापस बुला लो
Tue, 17 Aug 2021 12:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:20 PM IST
सार
केरल की रहने वाली निमिशा फातिमा कुछ साल पहले आईएसआईएस में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान गई थी। अब तालिबान के कब्जे के बाद उसकी मां के.बिंदु ने निमिशा को वापस लाने के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
तालिबान(सांकेतिक)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने गई निमिशा फातिमा व चार साल की पोती को वापस लाने के लिए उसकी मां के.बिंदु ने गुहार लगाई है। निमिशा ने आज से कुछ साल पहले तीन अन्य महिलाओं के साथ आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए केरल छोड़ दिया था। लेकिन, अब अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद उनकी मां ने भारत सरकार से उन्हें वापस लाने की अपील की है।
विज्ञापन
के. बिंदु मूल रूप से तिरुवनंतपुरम की रहने वाली हैं। लेकिन, उनकी बेटी निमिशा फातिमा केरल में रहती थी। आज से कुछ साल पहले आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए निमिशा ने केरल छोड़ दिया था। निमिशा की मां के.बिंदु ने बताया कि केरल छोड़ने के बाद उनकी बेटी ईरान में रही। लेकिन, उसके बाद वह अफगानिस्तान चली गई।
विज्ञापन
2019 से अफगानिस्तान की जेल में बंद थी निमिशा
केरल छोड़कर आईएसआईएस में शामिल होने वाली निमिशा व अन्य तीन महिलाएं 2019 से अफगानिस्तान की जेल में बंद हैं। जानकारी के मुताबिक निमिशा का पति अमेरिका द्वारा आईएसआईएस के बेस पर की गई एयर-स्ट्राइक में मारा गया था। इसके बाद महिलाओं व बच्चों समेत 408 लोगों ने अफगानिस्तान की सरकार के आगे आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद उन्हें जेल में बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
तालिबान के कब्जे के बाद जेल से बाहर है निमिशा
निमिशा की मां के.बिंदु ने बताया कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद जेलें खोल दी गई हैं। इस कारण अब निमिशा जेल से बाहर आ गई है। लेकिन, तालिबानी लोग उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे । के.बिंदु ने भारत सरकार से अपील की कि उनकी बेटी व चार साल की पोती को वापस भारत लाया जाए।