{"_id":"5fe3baeca04af65c0a1ebbe9","slug":"most-journalists-killed-in-mexico-in-2020-says-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको में 2020 में सर्वाधिक पत्रकारों की हत्या: रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेक्सिको में 2020 में सर्वाधिक पत्रकारों की हत्या: रिपोर्ट
Thu, 24 Dec 2020 03:17 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी , मेक्सिको सिटी।
एजेंसी , मेक्सिको सिटी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Dec 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 में अफगानिस्तान, फिलीपींस के अलावा मेक्सिको में पत्रकारों की हत्या के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। दरअसल, इस साल 15 दिसंबर तक दुनिया भर में कम से कम 30 पत्रकारों की हत्या की गई, जबकि पिछले वर्ष इस दौरान 26 पत्रकारों की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
इस वर्ष कम से कम 21 पत्रकारों की हत्या उनके काम की वजह से की गई। साल 2019 में अपने काम की वजह से जान गंवाने वाले पत्रकारों की संख्या 10 थी। अफगानिस्तान में आतंकवादी समूहों ने कम से कम चार पत्रकारों की उनके काम की वजह से हत्या कर दी जबकि फिलीपींस में ऐसे पत्रकारों की संख्या कम से कम तीन रही।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क स्थित पत्रकार रक्षा समिति (सीपीजे) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। अब सीपीजे 15 अन्य पत्रकारों की हत्या की जांच कर पता लगाने में जुटी है कि क्या उनकी हत्या भी उनके काम की वजह से हुई।
विज्ञापन
मेक्सिको में साल 2020 में कम से कम चार पत्रकारों की हत्या की गई, जबकि पांचवें पत्रकार की अपराध स्थल की तस्वीरें खींचने के दौरान गोली मार दी। सीपीजे ने कहा कि वह कम से कम चार अन्य हत्याओं के पीछे की वजह पता लाने की कोशिश कर रही है।
अन्य पत्रकार समूहों ने मेक्सिको में इस साल मारे गए पत्रकारों की संख्या 11 बताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मेक्सिको पश्चिमी गोलार्ध में पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देश है। यहां पत्रकार अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों और भ्रष्टाचार में डूबे सरकारी तंत्र के बीच काम करते हैं।