{"_id":"5eaf74e93120d16be206527a","slug":"mosques-will-open-in-132-cities-of-iran-from-4-th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान के 132 शहरों में आज से खुलेंगी मस्जिदें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान के 132 शहरों में आज से खुलेंगी मस्जिदें
Mon, 04 May 2020 07:21 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 04 May 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
ईरान में मस्जिद
- फोटो : pixabay
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने एलान किया है कि सोमवार से कम जोखिम वाले 132 शहरों में मस्जिदें खोल दी जाएंगी और पांचों वक्त की नमाज अदा की जाएगी। अब इन शहरों की मस्जिदों में जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में सबसे पहले ईरान ने ही जुमे की नमाज मस्जिदों में न अदा किए जाने का एलान किया था। ईरान में 6,203 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है, जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 97,424 पहुंच चुकी है। हालांकि अब नए मामलों की रफ्तार की गति कम हो गई है।
विज्ञापन