फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moscow: Russia invites PM Modi for Victory Day Parade on May 9, News In Hindi

Russia-India Relations: रूस ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा न्योता, नौ मई को विजय दिवस परेड के लिए किया आमंत्रित

Wed, 09 Apr 2025 12:16 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 09 Apr 2025 12:16 PM IST
सार

Russia-India Relations: रूस की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौ मई को विजय दिवस परेड कार्यक्रम के लिए न्योता भेजा गया है। इसकी जानकारी देते हुए उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको ने कहा- हमें उम्मीद है इस कार्यक्रम में भारतीय प्रधानमंत्री शामिल होंगे।

विज्ञापन
Moscow: Russia invites PM Modi for Victory Day Parade on May 9, News In Hindi
व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 मई को आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इसकी जानकारी उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको ने दी है। वहीं मास्को को उम्मीद है कि 9 मई की परेड में भारतीय प्रधानमंत्री शामिल होंगे। रूसी समाचार एजेंसी ने उप विदेश मंत्री के हवाले से कहा कि निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है और यात्रा की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tahawwur Rana: जल्द भारत लाया जाएगा मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा; अमेरिका में कागजी कार्रवाई तेज
विज्ञापन


कई मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रण
एंड्री रुडेंको ने मंगलवार को कहा, 'इस पर काम किया जा रहा है, यह इस साल होना चाहिए। उन्हें निमंत्रण मिला है।' रूस ने इस साल की विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए कई मित्र देशों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। जनवरी 1945 में, सोवियत सेना ने जर्मनी के खिलाफ आक्रमण शुरू किया। 9 मई को कमांडर-इन-चीफ ने जर्मनी के बिना शर्त आत्मसमर्पण के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए, जिससे युद्ध समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Canada Election: कनाडा के चुनावी मैदान में पहली बार उतरे गुजराती, पहले राजनीति में पंजाबियों का था बोलबाला

पीएम मोदी ने जुलाई 2024 में किया था रूस का दौरा
प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था, जो लगभग पांच वर्षों में रूस का उनका पहली दौरा था। उन्होंने 2019 में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक का दौरा किया था। पिछली यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था। पुतिन ने पहले ही भारत आने के लिए पीएम मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

यात्रा की तारीखों का अभी खुलासा नहीं
हालांकि, रूस के राष्ट्रपति की यात्रा की तारीखों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। पुतिन और मोदी नियमित संपर्क बनाए रखते हैं, हर दो महीने में एक बार टेलीफोन पर बातचीत करते हैं। खासकर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान दोनों नेता व्यक्तिगत रूप से भी मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed