फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   moscow preparing for world war in russia ukraine border

विवाद: रूस-यूक्रेन सीमा पर बढ़ता तनाव..कही विश्व युद्ध की ओर तो इशारा नहीं कर रहा..

Wed, 07 Apr 2021 05:05 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 07 Apr 2021 05:05 PM IST
सार

  • कोरोना संकट के बीच रूस-यूक्रेन में युद्ध के हालात
  • रूस-यूक्रेन सीमा पर रूसी सैनिक तैनात
  • लंबे समय से चल रहा है विवाद

विज्ञापन
moscow preparing for world war in russia ukraine border
सीमा पर रूसी सैनिक तैनात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस-यूक्रेन सीमा पर जारी विवाद गहराने से विश्व युद्ध की आशंका बनती जा रही है। रूसी सेना की बख्तरबंद गाड़ियां, टैंक और अन्य सैन्य सामग्री यूक्रेन की सीमा पर तैनात की गई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युद्ध का एलान जल्द ही होने वाला है। हालांकि रूस किसी भी तरह के युद्ध से इनकार कर रहा है।  विशेषज्ञों ने कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो एक महीने के भीतर दुनिया को कोरोना संकट के बीच भीषण युद्ध का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि रूस ने हाल ही में विवादित सीमा पर अपने 4 हजार सैनिकों को तैनात किया है। रूसी सेना की इस गतिविधियों पर जहां यूरोप सतर्क हैं वहीं वर्ल्ड वार का खतरा भी मंडराने लगा है।

विज्ञापन


युद्ध में कई देश हो सकते हैं शामिल
एक विदेशी वेबसाइट के मुताबिक स्वतंत्र रूसी सैन्य विश्लेषक पावेल ने बताया कि रूस-यूक्रेन सीमा पर जिस तरह के हालात पैदा हुए हैं उससे विश्व युद्ध होने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि खतरा बढ़ रहा है और तेजी से बढ़ रहा है। खबरों में भले ही यह ज्यादा ना हो, लेकिन इसके संकेत काफी बुरे दिखाई दे रहे हैं। सैन्य जानकार पावेल फेलगेनहर ने बताया कि यह लड़ाई केवल दो देशों के बीच नहीं रहेगा। बल्कि यूरोपीय या विश्व स्तर पर युद्ध का रूप लेने की भी क्षमता है। बताया जा रहा है कि अगर युद्ध शुरू होता है तो इसमें अमेरिका भी हिस्सा ले सकता है। क्योंकि यूक्रेन और अमेरिका का संबंध काफी करीबी रहा है। ऐसे में अमेरिका कभी नहीं चाहेगा कि यूक्रेन को अकेले छोड़ दें। 
विज्ञापन


सीमा विवाद पर युद्ध से इनकार
हालांकि रूस ने किसी भी तरह का युद्ध से इनकार किया है। पिछले हफ्ते यूक्रेन के कमांडर-इन-चीफ रुसलान खोमच ने कहा था कि रूस हमारे देश के खिलाफ आक्रमक रुख अपनाए हुए हैं।  हालांकि रूस ने कहा कि सीमा पर सेना की तैनाती एक रुटीन प्रक्रिया है। इससे किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं। किसी तरह की युद्ध की तैयारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed