फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mortar attack in Kabul Hamid Karzai International Airport complex, one dead

काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में मोर्टार से हमला, एक की मौत

Sat, 12 Dec 2020 12:23 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, काबुल
पीटीआई, काबुल Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 12 Dec 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Mortar attack in Kabul Hamid Karzai International Airport complex, one dead
सांकेतिक तस्वीर

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार तड़के मोर्टार गोले दागे गए जिसमें कम से कम एक आम नागरिक की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में दो गोले दागे गए। ये गोले राजधानी के उत्तरी इलाके से और एक गाड़ी से दागे गए थे।

विज्ञापन


हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। अफगानिस्तान के इस्लामी स्टेट से संबद्ध संगठन पहले इस तरह के हमले कर चुके हैं। पिछले महीने दो दर्जन से ज्यादा मोर्टार दागे गए थे जिसमें आठ आम लोगों की मौत हो गई थी और 31 जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन



आईएस से संबद्ध इस संगठन को ‘आईएस इन खुरासान प्राविंस’ के नाम से जाना जाता है। इसने हाल के महीनों में काबुल में किए गए हमलों की जिम्मेदारी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed