फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Morocco powerful Earthquake several dead and injured Marrakesh and Rabat effected Rescue ops news and updates

Morocco Earthquake: भूकंप से दहला मोरक्को, मृतकों का आंकड़ा 2000 के पार, 2050 से ज्यादा घायल

Sat, 09 Sep 2023 04:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मरक्केश
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मरक्केश Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 09 Sep 2023 04:36 PM IST
सार

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में रहा। 

विज्ञापन
Morocco powerful Earthquake several dead and injured Marrakesh and Rabat effected Rescue ops news and updates
मोरक्को में भूकंप के बाद सड़कों पर जुट गए लोग। - फोटो : Social Media

विस्तार

मोरक्को में शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई है। मोरक्को के गृह मंत्री ने कहा कि भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2012 हो गई है। यहां 2059 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया और मोरक्को की हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन

शुरुआत में मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 632 बताई जा रही थी, लेकिन बाद में  यह आंकड़ा बढ़ गया है। मृतकों में आधे से ज्यादा अल-हाऊज और तरूडांट प्रांत के हैं। इसके अलावा मोरक्को के उआरजजाते, चिचाउआ, अजीलाल और यूसुफिया प्रांत के अलावा मरक्केश, अगादीर और कैसाब्लांका इलाके में भी मौतों को दर्ज किया गया। इन जगहों पर घायलों का आंकड़ा 329 दर्ज किया गया है, जबकि 51 लोगों की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा अभी काफी बढ़ सकता है। भूकंप की जानकारी रखने वाली मोरक्को की संस्था ने भूकंप की तीव्रता को सात के पार बताया है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में रहा। यहां झटके स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 11.11 बजे महसूस किए गए। कुछ देर बाद ही इन जगहों पर भूकंप के ऑफ्टरशॉक भी महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 4.9 मापी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मोरक्को के गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान शहर के बाहर पुरानी बस्तियों को हुआ है। मोरक्को कई नागरिकों ने इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाली हैं, जिनमें इमारतों को ध्वस्त होने के बाद धूल के गुबार में बदलते देखा जा सकता है। खासकर मरक्केश में जिसे यूनेस्को की तरफ से विश्व धरोहर स्थल का दर्जा मिला है। यहां कई पर्यटकों ने भूकंप के बाद जान बचाने के लिए भागते और चिल्लाते लोगों के वीडियो भी पोस्ट किए हैं।

मदद को लेकर क्या बोले भारत के प्रधानमंत्री?
भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने मोरक्को में भीषण भूकंप में लोगों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि भारत इस मुश्किल वक्त में उसे हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है मोरक्को के गृह मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार रात आए भीषण भूकंप में 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में अपने शुरुआती भाषण में इस भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘मुश्किल की इस घड़ी में पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है और हम उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं।’’


भूकंप के बाद मोरक्को ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की
मोरक्को में भूकंप के बाद शाही महल की ओर से जारी एक घोषणा के अनुसार, रात में आए घातक भूकंप में 1,000 से अधिक लोगों की मौत के बाद मोरक्को ने शनिवार को तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। राजा मोहम्मद VI द्वारा आपदा पर चर्चा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद राष्ट्रीय शोक को लेकर बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक के दौरान सभी सार्वजनिक भवनों पर झंडे आधे झुके रहेंगे।

अल्जीरिया ने मोरक्को की भूकंप सहायता उड़ानों के लिए खोला हवाई क्षेत्र 
भूकंप से प्रभावित मोरक्को की मदद के लिए अल्जीरिया आगे आया है। अल्जीरिया ने भूकंप प्रभावित मोरक्को के लिए मानवीय सहायता ले जाने वाले विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति देने का फैसला किया है। वहां के राष्ट्रपति कार्यालय ने भी इस बाबत शनिवार को घोषणा की। बता दें कि अल्जीरिया ने यह कदम मोरक्को के साथ संबंधों में दरार के बावजूद उठाया है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed