फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Morocco Earthquake More than 2500 deaths in 58 hours Spain Britain and Qatar also doing rescue

Morocco: भूकंप से अब तक 2800 से ज्यादा लोगों की मौत, स्पेन-ब्रिटेन और कतर की टीमें भी कर रहीं बचाव कार्य

Tue, 12 Sep 2023 07:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रबात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रबात Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 12 Sep 2023 07:28 AM IST
सार

भूकंप पीड़ितों को बचाने में स्पेन, ब्रिटेन और कतर की खोजी टीमें जीवित बचे लोगों को खोजने के प्रयासों में शामिल हो रही हैं। जीवित बचे कई लोगों ने तीसरी रात बाहर सड़कों पर बिताई।

विज्ञापन
Morocco Earthquake More than 2500 deaths in 58 hours Spain Britain and Qatar also doing rescue
मोरक्को भूकंप अपडेट समाचार - फोटो : self

विस्तार

मोरक्को में छह दशकों बाद आए सबसे घातक भूकंप के 58 घंटों से भी ज्यादा समय बाद बचावकर्मी मलबे में जीवित बचे लोगों को खोजने में सोमवार को मेहनत करते देखे गए। जबकि, हाई एटलस पर्वत के गांवों को तबाह करने वाली इस भीषण आपदा में लगभग 3,000 लोगों के मारे जाने की आशंका अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने जताई है।
विज्ञापन


भूकंप पीड़ितों को बचाने में स्पेन, ब्रिटेन और कतर की खोजी टीमें जीवित बचे लोगों को खोजने के प्रयासों में शामिल हो रही हैं। जीवित बचे कई लोगों ने तीसरी रात बाहर सड़कों पर बिताई। सरकारी समाचार एजेंसी ने मंगलवार को मृतक संख्या  2,862 बताई और और 2,562 लोगों को घायल बताया। इनमें कई दुर्गम क्षेत्रों में बचाव कर्मी पहुंचे ही नहीं हैं, इसलिए मृतक संख्या और बढ़ेगी। 
विज्ञापन


शवों को रखने तक की जगह नहीं
भूकंप पीड़ितों को वह बचाव नहीं मिल रहा जिसकी उन्हें जरूरत है। 36 वर्षीय यासीन नौमघर ने पानी, खाना और बिजली की कमी की शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें अब तक बहुत कम सरकारी सहायता मिली है। नौमघर ने कहा, ‘हमने सब कुछ खो दिया, हमने पूरा घर खो दिया। हम चाहते हैं कि हमारी सरकार हमारी मदद करे।’ कर्मचारियों के अनुसार, पच्चीस शवों को गांव के छोटे क्लिनिक में लाया गया, लेकिन रखने की जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लाख से भी ज्यादा प्रभावित : डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि इस आपदा से तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। स्पेन ने कहा कि 56 अधिकारी और चार खोजी कुत्ते मोरक्को पहुंचे हैं, जबकि 30 लोगों और चार कुत्तों की दूसरी टीम वहां जा रही है। ब्रिटेन ने कहा कि वह 60 खोज-और-बचाव विशेषज्ञों और चार कुत्तों के साथ-साथ चार-व्यक्ति की चिकित्सा मूल्यांकन टीम को तैनात कर रहा है। कतर ने यह भी कहा कि उसकी खोज एवं बचाव टीम मोरक्को के लिए रवाना हो गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed